State

फिटनेस मॉडलिंग की प्रेरणा अहाना मिश्रा को दोहरी सफलता

  • October 15, 2025
  • 0

-यूथ आइकन के साथ लाइफ स्टाइल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुईं लखनऊ की स्टार फिटनेस मॉडल कड़ी मेहनत और लगन के साथ अद्भुत उपलब्धियों का श्रेय परिवार और

फिटनेस मॉडलिंग की प्रेरणा अहाना मिश्रा को दोहरी सफलता

-यूथ आइकन के साथ लाइफ स्टाइल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुईं लखनऊ की स्टार फिटनेस मॉडल

कड़ी मेहनत और लगन के साथ अद्भुत उपलब्धियों का श्रेय परिवार और कोच को दिया अहाना मिश्रा ने

अखिलेश मिश्रा, कानपुर: नवाबों के शहर लखनऊ की स्टार फिटनेस मॉडल के साथ ही जिम एवं फिटनेस एक्सपर्ट अहाना मिश्रा ने एक बार फिर काबिलियत से शहर के साथ ही अपने राज्य का भी नाम रौशन किया है। महादेव की नगरी काशी यानी वाराणसी में जन्म लेने वाली अहाना मिश्रा ने एक सप्ताह के अंदर दोहरी सफलता हासिल की है। पिछले सप्ताह राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस मॉडलिंग चैंपियनशिप में ज्यूरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अहाना मिश्रा को फिटनेस मॉडल को मोटिवेट यानी उत्साहवर्धन करने लिए प्रेरणात्मक यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनको लाइफ स्टाइल एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने परिवार और कोच को देते हुए अहाना मिश्रा ने कहा कि जब आप काबिलियत साबित करते हो तो हर कोई आपकी तारीफ तो करता ही है, साथ ही आपका अनुसरण करके जीवन में कुछ हासिल या बनने की प्रेरणा भी लेता है।

फिटनेस मॉडलिंग में जीते हैं कई शानदार अवार्ड

फिटनेस मॉडलिंग के क्षेत्र में अब तक कई खिताब अपने नाम कर चुकीं अहाना मिश्रा ने इस दौरान अहाना मिश्रा ने फिटनेस मॉडलिंग में अपनी विशेषता और काबिलियत को कई बार सिद्ध किया है। विशेष बातचीत में अहाना मिश्रा ने कहा कि पुरस्कार और सम्मान से निश्चित तौर पर नई प्रतिभाएं उभर कर आती हैं। वास्तव में यह सम्मान उन लड़कियों का है जो फिटनेस मॉडलिंग में अपना करियर बनाकर कुछ हासिल करना चाहती हैं। यह सम्मान मेरे सहित सभी युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *