Health My City

डॉक्टर पति राहुल ने जीवनसाथी का फर्ज बखूबी निभाया : डॉक्टर मेनका

  • October 12, 2025
  • 0

जीवन के हर मोड़ पर मजबूती से खड़े रहे राहुल बाबा मेडिकल में मेरी पहचान का कारण मेरे पति राहुल खास मुलाकात में फिजीशियन मेनका ने खोले राज

डॉक्टर पति राहुल ने जीवनसाथी का फर्ज बखूबी निभाया : डॉक्टर मेनका

जीवन के हर मोड़ पर मजबूती से खड़े रहे राहुल बाबा

मेडिकल में मेरी पहचान का कारण मेरे पति राहुल

खास मुलाकात में फिजीशियन मेनका ने खोले राज

इलाज और सौम्य नेचर से शहर की शान बनी मेनका

Jagrat Times, Kanpur/ पत्नी के जीवन में पति का महत्व सुरक्षा, प्रेम, भावनात्मक सहारा और जीवनसाथी के रूप में होता है। अपनी भावनाओं को साझा करते हुए होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मेनका ने बताया कि मेरे पति डॉक्टर एवं ज्योतिषाचार्य राहुल बाबा ने जीवन के हर मोड़ पर मेरे पति ने जीवनसाथी का फर्ज बखूबी निभाया। पति और पत्नी के अनमोल रिश्ते पर कहा कि पति अपनी पत्नी को आश्रय, समर्थन और स्थिरता प्रदान करता है, और वह उसके जीवन का एक स्वाभाविक और महत्वपूर्ण अंग होता है। पति अपनी पत्नी का पालन-पोषण करता है और उसे सुरक्षित रखता है, जबकि पत्नी, पति के साथ धर्म, अर्थ और काम की सिद्धि में सहायक होती है। पति अपनी पत्नी के लिए भावनात्मक सहारा होता है, जो उसे दुःख और चिंता से दूर रखता है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार से एक अच्छा पति हर कीमत पर अपनी पत्नी के आत्मसम्मान की रक्षा करता है और उसकी भावनात्मक जरूरतों का हमेशा ख्याल रखता है, जिससे पत्नी को सुरक्षित और मूल्यवान महसूस होता है।

एक-दूसरे का सहारा होते हैं परिवार के सदस्य

जब हम किसी मुश्किल में होते हैं, तो परिवार के सदस्य एक-दूसरे को सहारा देते हैं और समस्याओं का हल निकालने में मदद करते हैं। बुजुर्गों के अनुभव से भी हमें जीवन की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलती है। परिवार के माध्यम से ही हमें अपनी पहचान मिलती है। यह हमें जीवन के उद्देश्य को समझने और अपनी भूमिका निर्धारित करने में मदद करता है। परिवार हमें बिना शर्त प्यार और प्रोत्साहन देता है। यह एक ऐसा सहारा है जो हमें सफलता का जश्न मनाने और असफलता से उबरने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *