My City Spirituals

वैदिक न्यास ने बनाई गीता प्रेरणा उत्सव को भव्य बनाने की योजना

  • October 7, 2025
  • 0

-सुरेन्द्र गेरा जी की अध्यक्षता में रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में बैठक -गीता संदेश मानव श्रृंखला को भव्य बनाने के लिए गीता अनुरागी बंधुओं से विचार -न्यास

वैदिक न्यास ने बनाई गीता प्रेरणा उत्सव को भव्य बनाने की योजना

-सुरेन्द्र गेरा जी की अध्यक्षता में रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में बैठक

-गीता संदेश मानव श्रृंखला को भव्य बनाने के लिए गीता अनुरागी बंधुओं से विचार

-न्यास के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने किया बैठक का संचालन

Jagrat Times, Kanpur/ आज श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास, कानपुर की बैठक श्री सुरेन्द्र गेरा जी की अध्यक्षता में रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका, केशव नगर में आयोजित की गई जिसमें 23 नवंबर 2025 को लखनऊ में आयोजित गीता प्रेरणा उत्सव एवं आगामी गीता जयंती सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों में गीता प्रतियोगिता व गीता संदेश मानव श्रृंखला को भव्य, ऐतिहासिक व प्रेरणा दायक बनाने के लिए गीता अनुरागी बंधुओं से विचार विमर्श किया गया।

  न्यास के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का उद्देश्य नवजवानों, छात्रों एवं आने वाली पीढ़ी को गीता के ज्ञान ,विचारों,भावों से जोड़ना साथ ही गीता सुखद व तनावमुक्त जीवन जीने में किस प्रकार उपयोगी है उसके बारे में बताना है। नगर में छोटी छोटी गोष्ठी कर ज्यादा से ज्यादा गीतानुरागी बंधुओं की सूची बना कर  गीता प्रेरणा उत्सव स्थल लखनऊ ले जाने की व्यवस्था करना है। 

श्री अखिलेश शुक्ला जी ने सुझाव दिया कि ज्यादा से ज्यादा स्कूलों, संस्कृत पाठशालाओं एवं मंदिरों से सम्पर्क स्थापित कर लोगों को उत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाय।
श्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी जी ने सुझाव दिया कि अब उत्सव से संबंधित पत्रक, प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर आदि का प्रदर्शन प्रारंभ कर देना चाहिए जिससे गीता प्रेरणा उत्सव का माहौल नगर में दिखाई पड़ने लगे।
श्री श्याम सुंदर नैतिक ने बताया कि गीता अनुरागी एवं गीता के प्रचार, प्रसार में निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करने वाले बंधुओं से सम्पर्क स्थापित कर न्यास से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास करें।
बैठक में प्रमुखरूप से श्री राजेन्द्र अवस्थी, अखिलेश शुक्ला, सुरेन्द्र गेरा, श्याम सुंदर सिंह नैतिक, कुंज बिहारी चतुर्वेदी ,श्याम बिहारी शर्मा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी शुक्ला, जय राम दुबे,प्रदीप कुमार त्रिपाठी , रविन्द्र दीक्षित, गंगा राम पाल,चन्द्र भूषण मिश्रा आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *