My City

गीता प्रेरणा उत्सव को लेकर न्यास एवं कृष्ण कृपा परिवार की संयुक्त बैठक

  • October 2, 2025
  • 0

-गीता प्रेरणा उत्सव को लेकर विचार विमर्श गीता का ज्ञान कराना उत्सव का उद्देश्य-राजेन्द्र अवस्थी Jagrat Times, Kanpur/ आज श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास एवं कृष्ण कृपा परिवार की संयुक्त

गीता प्रेरणा उत्सव को लेकर न्यास एवं कृष्ण कृपा परिवार की संयुक्त बैठक

-गीता प्रेरणा उत्सव को लेकर विचार विमर्श

गीता का ज्ञान कराना उत्सव का उद्देश्य-राजेन्द्र अवस्थी

Jagrat Times, Kanpur/ आज श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास एवं कृष्ण कृपा परिवार की संयुक्त बैठक श्री रविंद्र दीक्षित जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें 23 नवंबर 2025 को जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर ६ में आयोजित गीता प्रेरणा उत्सव को लेकर भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए गीता अनुरागी बंधुओं से विचार विमर्श किया गया।

  न्यास के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी  ने बताया कि दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का उद्देश्य नवजवानों, छात्रों एवं आने वाली पीढ़ी को गीता के ज्ञान ,विचारों,भावों से जोड़ जीवन जीने की कला और विज्ञान को समझना है।  नगर से ज्यादा से ज्यादा गीतानुरागी बंधुओं की सूची बना कर  गीता प्रेरणा उत्सव स्थल लखनऊ ले जाने की व्यवस्था करना है। 

श्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी जी ने सुझाव दिया कि अब उत्सव से संबंधित पत्रक, प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर आदि का प्रदर्शन प्रारंभ कर देना चाहिए।
श्री श्याम सुंदर नैतिक ने बताया कि गीता अनुरागी एवं गीता के प्रचार, प्रसार में निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करने वाले बंधुओं से सम्पर्क स्थापित कर न्यास से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास करें।
बैठक में प्रमुखरूप श्री श्याम सुंदर सिंह नैतिक, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, लखन लाल शर्मा,डॉक्टर अनुपम भरत, रविन्द्र दीक्षित,यमुना प्रसाद पाण्डेय, आर जी त्रिपाठी, यस डी पाण्डेय, शिवा कांत पाण्डेय,वीरेन्द्र कुमार शर्मा,,आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *