नवरात्रि उपासना से मिलती है मां की विशेष कृपा- महेश त्रिवेदी
September 28, 2025
0
-रामेष्ट धाम में नवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन-किदवईनगर विधायक ने किया उत्सव का शुभारंभ-एमएलसी अरूण पाठक व जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह रहे मौजूद-पाषर्द आरती गौतम ने किया देवी दर्शन-महासचिव
-रामेष्ट धाम में नवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन -किदवईनगर विधायक ने किया उत्सव का शुभारंभ -एमएलसी अरूण पाठक व जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह रहे मौजूद -पाषर्द आरती गौतम ने किया देवी दर्शन -महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने अतिथियों का किया सम्मान Jagrat Times/ कानपुर, आज केशव मधुबन पार्क के रामेष्ट धाम में भव्य नवरात्रि उत्सव का समिति ने आयोजन किया। भजन संध्या की इस बेला में भजन गायकों ने एक से एक भजन गाकर पूरा धाम भक्तिमय कर दिया। उत्सव का शुभारंभ किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने दीप जलाकर किया।
विधायक त्रिवेदी ने कहा कि नवरात्रि उत्सव का एक अलग ही महत्व है। नवरात्रि के समय उपासना से मां के द्वारा भक्त पर विशेष कृपा होती है। मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने मां के दर्शन उपरांत सभी पर कृपा बनाये रखने के लिए प्रार्थना की। एमएलसी अरूण पाठक ने कहा कि नवरात्रि में देवी स्वरूप बच्चियों का पूजन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष महत्व है। नवरात्रि नारी सम्मान और हमारा अभिमान का प्रतीक है। समाज में बेटियों का क्या सम्मान व आदर हैं इसकी भी सीख इस पर्व से मिलती है।
शुभारंभ के बाद भजन कलाकारों ने एक से एक गीत मां को समर्पित करके पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। धाम में मौजूद सभी भक्त भजन संध्या में देरशाम तक झूमते रहे। समिति महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने सभी अतिथियों को मां का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
उत्सव में स्थानीय पाषर्द आरती गौतम ने भाग लेकर मां के दर्शन करके समाज के उत्थान के लिए कामना की। उत्सव में मौजूद समिति की राजेश्वरी दुबे ने आरती का सम्मान किया। महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि धाम में समिति की ओर से समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहते है। इसी से समिति और भक्तों को उर्जा प्रदान होती है। नवरात्रि में देवी पूजन से धैर्य, तप, समर्पण और संस्कार की शिक्षा मिलती है। उत्सव में समिति अध्यक्ष जयराम दूबे, महासचिव राजेन्द्र अवस्थी, श्यामबिहारी शर्मा, वीके दीक्षित, राधा कुष्ण त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, विकास तिवारी, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, सीमा शुक्ला, उषा दीक्षित, संचिता शर्मा, मोहनी बाजपेयी, पिंकी त्रिवेदी, राम प्रकाश पांडेय, चन्द्रभूषण मिश्रा, बीके बाजपेयी, राम प्रकाश पांडेय व संयज भदौरिया सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।