My City Spirituals

पूर्वजों की याद में हरिनाम संकीर्तन का रामेष्ट धाम में आयोजन

  • September 14, 2025
  • 0

-श्री कृष्ण वल्लभा संकीर्तन परिवार ने गये भजन-परिवार के साथ समिति सदस्य रहे उपस्थित-आरती के साथ भजन का शुभारंभ-नम आंखों से महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने गाया भजन-धाम में

पूर्वजों की याद में हरिनाम संकीर्तन का रामेष्ट धाम में आयोजन

-श्री कृष्ण वल्लभा संकीर्तन परिवार ने गये भजन
-परिवार के साथ समिति सदस्य रहे उपस्थित
-आरती के साथ भजन का शुभारंभ
-नम आंखों से महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने गाया भजन
-धाम में आएं सभी भक्त हुए भावुक
-संकीर्तन के बाद भोग प्रसाद का वितरण
Jagrat Times कानपुर। केशव मधुबन सेवा समिति ने रविवार को पूर्वजों की याद में भजन-संकीर्तन का रामेष्ट धाम में आयोजन किया। संकीर्तन में भाग लेने के लिए श्री कृष्ण बल्लभा परिवार धाम में विशेष तौर पर उपस्थित थे।
संकीर्तन का शुभारंभ धाम में विराजे बाबा की आरती से प्रारंभ हुआ। मंडली ने फिर एक से एक भजन की प्रस्तुति कर पूरा धाम भक्तिमय कर दिया। भजन-कीर्तन में भाग लेने के लिए समिति सदस्य के परिवार खास-तौर पर उपस्थित थे। मंडली ने पूर्वजों की याद में कुछ ऐसे भजनों की प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल पुरानी यादों में खोकर विचलित हो गया।
इसी दौरान समिति महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने नमन पितरों को बारंबार, सारी उम्र चुकाएं पर न चुका उपकार स्वरचित भजन

गाना प्रारंभ किया वैसे ही उनके आंखों से आश्रुओं की धारा बहने लगी। यह दृश्य देखकर वहां बैठे सभी सदस्य भावुक हो गये। श्री अवस्थी की इस भजन के दौरान सभी ने अपने पूर्वजों को याद किया। साथ ही नम आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
माहौल भांप कर संकीर्तन परिवार ने महामंत्र हरे रामा हरे कृष्णा का जाप कराकर सभी को एक फिर अपनी ओर आकृर्षित किया।
भजन कार्यक्रम में प्रीतू शुक्ला, हेमंत शर्मा, मीनू, अंजलि, बेबी शुक्ला का योगदान था। वहीं, समिति अध्यक्ष जयराम दूबे, महासचिव राजेन्द्र अवस्थी, श्यामबिहारी शर्मा, बीके दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, पीके त्रिपाठी, किशोर जी, वीके तिवारी, राम प्रकाश पांडेय, राजेश्वरी दूबे, रेनू अवस्थी, सीमा शुक्ला, जया त्रिपाठी, पूनम, रेखा, पिंकी त्रिवेदी, उषा दीक्षित, जयंती बाजपेयी, पुष्पलता तिवारी, विनीता दीक्षित सहित अनेक भक्त धाम में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *