My City Spirituals

बुढ़वा मंगल के अवसर पर सुंदर कांड व भजनों से मंगलमय हुआ रामेष्ट धाम

  • September 3, 2025
  • 0

-दक्षिण के केशव मधुबन वाटिका में भव्य आयोजन-बड़ी संख्या में पधारे धाम में श्रद्धालु-देरशाम तक चली भजन संध्या-समिति महामंत्री ने बहायी भजन की धारा-बाबा की आरती फिर लगा

बुढ़वा मंगल के अवसर पर सुंदर कांड व भजनों से मंगलमय हुआ रामेष्ट धाम

-दक्षिण के केशव मधुबन वाटिका में भव्य आयोजन
-बड़ी संख्या में पधारे धाम में श्रद्धालु
-देरशाम तक चली भजन संध्या
-समिति महामंत्री ने बहायी भजन की धारा
-बाबा की आरती फिर लगा भोग प्रसाद
-शहर के गणामान्य लोगों ने लिया भाग

Jagrat Times, कानपुर। मंगलवार के दिन बुढ़वा मंगल होने से दक्षिण के केशव मधुबन वाटिका के रामेष्ट धाम में पूरा दिन भक्तिमय माहौल रहा। केशव वाटिका समिति के महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी सहित समस्त पदाधिकारी सुंदरकांड व भजन संध्या के भव्य आयोजन के लिए पिछले दो दिनों से तैयारी में जुटे थे। भगवान के दर्शन और महाप्रसाद के लिए शहर के कई नामचीन गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सुंदरकांड और भजन प्रारंभ होते ही पूरा रामेष्ट धाम और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

14 सालों से वाटिका में हो रहा सुंदरकांड
समिति महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि वाटिका में पिछले चौदह सालों से अनवरत संुदरकांड का पाठ प्रत्येक मंगलवार को हो रहा है। समिति के सदस्य व पदाधिकारी की अटूट मेहनत है कि आज इस वाटिका में रामेष्ट धाम मंदिर बनकर तैयार हुआ और आज पहला पड़ने वाला बुढ़वा मंगल को यह भव्य आयोजन हो रहा है।

बाबा के भजनों से हुआ भक्तिमय माहौल
समिति पदाधिकारियों के पूर्व निर्धारित समय अनुसार शाम पांच बजे बाबा का दरबार सज गया। भक्तों सुंदरकांड में भाग लेने के बाबा के समक्ष हाजिरी लगा चुके थे। लेकिन जैसे ही बाबा का जयकारा हुआ पूरा धाम भक्तिमय हो गया। भजन संध्या टीम ने सुंदरकांड के बीच अपनी भजन प्रस्तुति से भक्तों को झकझोर दिया।

समिति महामंत्री ने भी गया भजन
समिति महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी भी भक्तिमय माहौल के बीच अपने को रोक न सके। उन्होंने भी भजन गाकर रामेष्ट धाम प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। भजन के बोल और ढोलक की थाप से पूरा एरिया गंूज उठा।

गणामान्यों का हुआ सम्मान
रामेष्ट धाम में दर्शन के लिए पहली बार आने वाली उत्कर्ष पैरामेडिकल कालेज के निदेशक व विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष दक्षिण डॉक्टर राजेश त्रिवेदी का महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मान किया। निदेशक ने भी बाबा को अंगवस्त्र भेंट किया। इसके अलावा भजन संध्या के बीच में आने वाले अन्य गणमान्य लोगों का भी सम्मान हुआ।

बाबा के दर्शन को जो आया फिर जा न सका
केशव मधुबन वाटिका प्रांगण में स्थित रामेष्ट धाम में जो बाबा से आशीर्वाद व दर्शन के लिए आया फिर वापस न जा सका। कई भक्त ऐसे थे जो बाबा से मिलकर जाना चाहते थे। लेकिन वापस जाने की हिम्मत न जुटा सके। कुछ गये लेकिन थोड़ी देर में बाबा के समक्ष दोबारा हाजिरी लगाने आ गये।

आरती फिर भाग प्रसाद का वितरण
सुंदरकांड और भजन संध्या के अंत में भक्तों ने बारी-बारी से बाबा की आरती करके आशीर्वाद लिया। मंदिर का दायित्व संभाल रहे पंडित श्यामबिहारी शर्मा ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। भक्तिमय माहौल होने के कारण देररात तक कोई भक्त धाम से बाहर जाने का मन नहीं बना पा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *