ओपीएस के लिए न्यायालय की शरण लेगा शिक्षक वेलफेयर एसो0
- September 1, 2025
- 0
अब पुरानी पेंशन के लिए अंतिम रूप से सारी शक्ति झोंक देने का आह्वान प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्र ने की बैठक की अध्यक्षता शिक्षकों के भविष्य को लेकर
अब पुरानी पेंशन के लिए अंतिम रूप से सारी शक्ति झोंक देने का आह्वान
प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्र ने की बैठक की अध्यक्षता
शिक्षकों के भविष्य को लेकर संगठन चिंतित जिला संयोजक
शिक्षकों को अभी तक पुरानी पेंशन का लाभ न देने पर रोष
Jagrat Times , कानपुर नगर । विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की सरसौल विकास खंड की बैठक न्यू आज़ाद नगर में 2004 बैच के शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर चर्चा को लेकर प्रारम्भ हुई । बैठक में विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों ने शासनादेश के अनुसार पुरानी पेंशन ना देने पर नाराज़गी जताते हुए इस विषय को माननीय उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी दी ।बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने विशिष्ट बी टी सी 2004 बैच के शिक्षकों के लिए अब पुरानी पेंशन के लिए अंतिम रूप से सारी शक्ति झोंक देने का आह्वान किया गया न्यू आज़ाद नगर स्थिति कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में सरसौल ब्लॉक कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष अभय मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन हेतु विशिष्ट बी टी सी शिक्षक वेलफ़ेयर एसोसिएशन पूर्ण मनोयोग से प्रयासरत हैं तथा हर हाल में विशिष्ट बी टी सी 2004 बैच के सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है एसे समय हमें अपने सभी साथियों के साथ एक जुट रहने की आवश्यकता है।
ब्लाक अध्यक्ष पीताम्बर पाल , जिला संयोजक ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के भविष्य को लेकर संगठन न केवल चिंतित है बल्कि प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी बात प्रदेश स्तरीय उचित पटल पर निरंतर रख भी रहा है।तथा माननीय न्यायालय में भी जाने की रणनीति बनाई । बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कानपुर उन्नाव खण्ड के स्नातक विधायक *माननीय अरुण पाठक जी का सदन में विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की बात रखने के लिए आभार व्यक्त किया ।
बैठक के दौरान परिषदीय विद्यालयों में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में 2004 बैच के शिक्षकों को अभी तक पुरानी पेंशन का लाभ न देने पर रोष व्यक्त करने के साथ प्रारम्भ की गई। विशिष्ट बी टी सी 2004 बैच के शिक्षकों का विज्ञापन जनवरी फ़रवरी माह वर्ष 2004 में 46, हज़ार पदों के सापेक्ष्य हुआ था छह माह का प्रशिक्षण भी मार्च 2005 तक पूर्ण हो चुका था परंतु विभाग द्वारा समय पर परीक्षा न आयोजित करने के कारण विशिष्ट BTC प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल सका था । उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश के अनुसार यदि जिन पदों का विज्ञापन नई पेंशन नीति लागू होने के पूर्व हो चुका है न तो और पदों पर चयनित शिक्षकों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देय होगा परंतु बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस बात को निरंतर नकारा जा रहा है विधान परिषद उत्तर प्रदेश में भी कानपुर उन्नाव खंड स्नातक क्षेत्र के एम एल सी माननीय अरूण पाठक जी ने इस विषय को उठाया परंतु विभाग द्वारा नकारात्मक उतार ही दिया गया लगाया कहा गया कि विशिष्ट बी टी सी का विज्ञापन प्रशिक्षण का विज्ञापन था नियुक्ति का विज्ञापन नहीं था जबकि शिक्षकों का यह कहना है कि विशिष्ट बी टी सी 2004 बैच के शिक्षकों का मात्र विज्ञापन वर्ष 2004 जनवरी एवं फ़रवरी माह में राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद द्वारा निकाला गया था इसके पश्चात कोई भी विज्ञापन विभाग ने नहीं निकाला था राज्य शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण अनुसंधान परिषद के द्वारा जारी जनवरी एवं फ़रवरी माह , वर्ष 2004 में विज्ञापन को ही नियुक्ति का विज्ञापन मानना चाहिए लेकिन विभाग इस शासनादेश के लागू होने के पूर्व के माननीय उच्च न्यायालय के अन्य केसों का हवाला देकर शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने से इंकार कर रहा है विभाग का कहना है ये माननीय न्यायालय ने उक्त विज्ञापन को प्रशिक्षण का विज्ञापन माना है अतः विशिष्ट बी टी सी 2004 बैच को पुरानी पेंशन नहीं दी जा सकती है इस पर शिक्षकों में गहरा आक्रोश है इसके पूर्व कानपुर नगर के एम एल सी माननीय अरुण पाठक एवं विधायक माननीय सुरेंद्र मैथानी, विधायक माननीय अभिजीत सिंह सांगा भी माननीय मुख्यमंत्री तक इस प्रकरण को ले जा चुके हैं पर विशिष्ट बी टी सी 2004 बैच के शिक्षकों को अभी भी पुरानी पेंशन के लाभ नहीं दिया गया है
बैठक में विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों से पुरानी पेंशन मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया बैठक में छात्र छात्राओं के नामांकन वृद्धि एवं ठहराव की रणनीति, शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति आदि पर भी चर्चा हुई।बैठक में अभय मिश्र, पीताम्बर पाल , विकास त्रिपाठी , अश्विनी कुमार, महेश सचान, मनजिंदर सिंह, विवेक शील उत्तम, पुष्पा उमराव, जी पी मिश्रा, अमित यादव, अरविंद कुमार जायसवाल, रेनू उमराव, संदीप आनंद, प्रदीप कुमार , किरन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे *।