Politics

विमुक्त जाति दिवस पर योगी सरकार ने की कल्याणकारी घोषणाएं

  • September 1, 2025
  • 0

प्रदेश में भी घुमंतू, अर्ध-घुमंतू एवं विमुक्त घुमंतू विकास कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा समुदाय के लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत Jagrat Times, लखनऊ।

विमुक्त जाति दिवस पर योगी सरकार ने की कल्याणकारी घोषणाएं

प्रदेश में भी घुमंतू, अर्ध-घुमंतू एवं विमुक्त घुमंतू विकास कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा

समुदाय के लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत

Jagrat Times, लखनऊ। पूरे देशभर में विमुक्त जाति दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिन उस ऐतिहासिक आज़ादी की याद दिलाता है जब घुमंतू, अर्ध-घुमंतू और विमुक्त जनजातियों को अंग्रेजों के बनाए गए क्रिमिनल ट्राइब एक्ट 1871 से मुक्ति मिली थी।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भागीदारी भवन में इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और उपस्थित जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन समुदायों को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।कार्यक्रम में यह जानकारी भी साझा की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा गठित घुमंतू, अर्ध-घुमंतू एवं विमुक्त घुमंतू विकास कल्याण बोर्ड लगातार जनजातियों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। बोर्ड के सदस्य भरत भाई बाबू भाई पटनी और प्रवीण राव ख पूरे देशभर में योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में भी घुमंतू, अर्ध-घुमंतू एवं विमुक्त घुमंतू विकास कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। उन्होंने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को निर्देश दिए कि इन जनजातियों के लिए जमीनों का आवंटन, स्थायी आवास की सुविधा, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था जैसी योजनाओं को शीघ्र लागू किया जाए।कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय के लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया और भरोसा जताया कि इससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।इस प्रकार विमुक्त जाति दिवस न केवल ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक बना, बल्कि यह दिन इन समुदायों के लिए नए भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश भी लेकर आया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री संजय निषाद , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, नरेंद्र कश्यप,संजीव गोंड, लक्ष्मी नारायण सिंह लोधी नि. राष्ट्रीय अध्यक्ष विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद, बीके लोधी राष्ट्रीय संयोजक बौद्धिक प्रकोष्ठ। DNT प्रदेश महामंत्री श्याम कठेरिया , शैलेन्द्र सिंह वर्मा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्याम वीर कठेरिया प्रदेश महामंत्री, सहकार भारती प्रदेश मंत्री सतीश कठेरिया , प्रदेश संयोजक घुमंतू विकास परिषद राजेश कुमार, प्रांत संयोजक अजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाल ,अब्दुल गनी, शहवार हाज़िक महिला प्रदेश उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *