Sudhir Dwivedi, Kanpur/ रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय वार्षिक चुनाव बस स्टेशन चुन्नीगंज कानपुर में श्री अरविंद कुरील की अध्यक्षता एवं लखनऊ क्षेत्र से श्री गया प्रसाद तिवारी व प्रयागराज से श्रीमान सिंह प्रांतीय पर्यवेक्षकों की देखरेख में हुआ जिसमें कानपुर क्षेत्र की सभी 17 शाखाओं के शाखा अध्यक्ष / मंत्री सहित (1) फजलगंज डिपो ट्रैफिक से 5, (2) फजलगंज डिपो कार्यशाला से दो (3) माती डिपो से 2, (4) प्रशिक्षण संस्थान से 2, (5) प्रशासनिक शाखा से 2, (6) विकास नगर ट्रैफिक से 6 (7) फतेहपुर ट्रैफिक से 6, (8) फतेहपुर कार्यशाला से 5, (9) उन्नाव ट्रैफिक से 4, (10) उन्नाव कार्यशाला से 4, (11) किदवई नगर ट्रैफिक से 4,(12) किदवई नगर कार्यशाला से 2, (13) बस प्रबंधन झकरकटी से 2 (14) आजाद नगर डिपो ट्रैफिक से 4, (15 ) आजाद नगर डिपो कार्यशाला से 2, (16 ) क्षेत्रीय कार्याशाला से 2, (17 ) टायर शॉप से 2, पदेन सदस्य चार कुल 60 सदस्यों ने प्रतिभाग किया जिसमें सर्वसम्मति से पुनः श्री अरविंद कुरील को क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह सेंगर को क्षेत्रीय मंत्री व अखिलेश मिश्र को पांचवीं बार प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया। जिसकी विधिवत घोषणा चुनाव अधिकारी श्री गया प्रसाद तिवारी व श्रीमान सिंह द्वारा चुनाव सभा स्थल पर ही की गई।