गणेश महोत्सव पर अगस्त माह में दीवाली का नजारा
- August 30, 2025
- 0
-भक्तों ने जलाएं गजानन के समीप 2100 दीपक-गायत्री परिवार ने भजनों से किया भक्तिमय माहौल-भाजपा नेता अजय कपूर ने भी किये गजानन के दर्शन-नमांमि गंगे के जिलाध्यक्ष रविकांत
-भक्तों ने जलाएं गजानन के समीप 2100 दीपक-गायत्री परिवार ने भजनों से किया भक्तिमय माहौल-भाजपा नेता अजय कपूर ने भी किये गजानन के दर्शन-नमांमि गंगे के जिलाध्यक्ष रविकांत
-भक्तों ने जलाएं गजानन के समीप 2100 दीपक
-गायत्री परिवार ने भजनों से किया भक्तिमय माहौल
-भाजपा नेता अजय कपूर ने भी किये गजानन के दर्शन
-नमांमि गंगे के जिलाध्यक्ष रविकांत शुक्ला का सम्मान
-पीवीएन अखबार के संपादक को भेंट किया गया प्रतीक चिन्ह
-शहर के समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा
-दीपक की रोशनी में नहाया केशव नगर एरिया
Jagrat Times, कानपुर। केशव नगर नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के तीसरे दिन दीपोत्सव कार्यक्रम होने पर पूरा माहौल ही दीवालीमय हो गया। अगस्त माह में दीवाली का वातावरण बनने से सभी उर्जावान हो गये। गजानन के साथ मंचासीन गायत्री परिवार ने अपने भजनों से पूरा वातावरण बदल दिया।

भाजपा नेता ने दीप जलाकर किया शुभारंभ
भाजपा नेता अजय कपूर ने गजानन के दर्शन उपरांत शुभारंभ दीप जलाकर उत्सव की शुरूआत करायी। समिति के संरक्षक मंडल ने कपूर को अंगवस्त्र और गजानन की तस्वीर देकर सम्मान किया। भाजपा नेता ने कहा कि यह नवयुवक मंडल का गजाजन आमंत्रण का पहला प्रोग्राम सराहनीय है। उन्होंने समिति के प्रशांत मिश्रा को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

नमांमि गंगे के जिलाध्यक्ष रविकांत शुक्ला का सम्मान
नमांमि गंगे के महानगर जिलाध्यक्ष रविकांत शुक्ला भी उत्सव में सम्मलित हुए। दीपोत्सव देखकर श्री शुक्ला ने कहा कि यह पहला व अनोखा कार्यक्रम है। समिति का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह ऐसे ही धार्मिक कारके सनातन धर्म को आगे बढाये। गायत्री परिवार ने श्री शुक्ला को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वहीं, समिति के प्रशांत मिश्रा उर्फ मोहन ने उन्हें गजाजन की तस्वीर भेंट की।

पारदर्शी विकास अखबार के संपादक भी हुए शामिल
पिछले 14 सालों से महानगर में अपनी अमिट छाप बनाने वाला अखबार पारदर्शी विकास न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार व संपादक सुशील कुमार ने भी पंडाल में पहुंचकर गजाजन ने आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की यह पहल शानदार है। ऐसे प्रोग्राम से समाज एकजुट होता है। इसलिए समाज को एकसूत्र में पिराने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चालिए। समिति संरक्षक मंडल के सदस्य व शिक्षक ललित बाजपेयी ने उन्हें गजानन की तस्वीर देकर सम्मान किया।

गायत्री परिवार ने भजन से भाव-विभोर हुए भक्त
गणेश उत्सव के सहयोग गायत्री परिवार ने भक्तिमय माहौल बनाने में अह्म भूमिका निभायी। मंचासीन गायत्री परिवार ने इस दौरान सभी भक्तों को जानकारी दी कि गणेश उत्सव कहां से और क्यों मनाया जाने लगे। गजाजन उत्सव की जानकारी पाकर भक्त प्रसन्न हो गये। गायत्री परिवार ने एक से एक भजन गायक भक्तों को तालियां से उर्जावान करने के लिए विवश कर दिया।

कुछ क्षणों के लिए केशव नगर में मनी दीवाली
गजानन के समीप ग्यारह दीपक और फिर दीप उत्सव का शुभारंभ होते ही एक साथ 2100 दीपक जलने से पूरा माहौल दीवालीमय हो गया। दीपक उत्सव को जगमगाने के लिए सभी स्थानीय लोग समिति के आग्रह पर अपने-अपने घरों से पांच दीपक लेकर आएं थे।
