गणित में महारथी हैं मुदित शर्मा
- August 25, 2025
- 0
-2025 के ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड्स में नामांकन -गणित के ओलंपियाड में भी जीत चुके हैं गोल्ड मेडल Jagrat Times, Kanpur/ मशहूर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ.वसुधा शर्मा के पुत्र
-2025 के ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड्स में नामांकन -गणित के ओलंपियाड में भी जीत चुके हैं गोल्ड मेडल Jagrat Times, Kanpur/ मशहूर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ.वसुधा शर्मा के पुत्र
-2025 के ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड्स में नामांकन
-गणित के ओलंपियाड में भी जीत चुके हैं गोल्ड मेडल
Jagrat Times, Kanpur/ मशहूर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ.वसुधा शर्मा के पुत्र मुदित शर्मा ने सात वर्ष की छोटी उम्र से ही अपनी योग्यता और दक्षता के दम पर उज्जवल भविष्य की नींव रख दी है। जिस मां ने होम्योपैथिक जगत में शौहरत हासिल की है, उसी तरह से मुदित ने गणित में महारथ हासिल कर अपने इरादे जता दिए हैं। वह ईश्वर प्रदत्त गणित के प्रतिभाशाली बच्चे हैं। वह 3 साल की उम्र से ही 4 अंकों का जोड़ हल कर रहें हैं… बिना पेन, पेंसिल या उंगलियों की मदद के। उन्होंने 2025 के ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड्स में नामांकन कराया है। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जो जन्म से ही किसी विशिष्ट क्षेत्र में प्रतिभाशाली होते हैं। उन्हें प्रोडिजी कहा जाता है।मुदित 26 जून को लंदन संसद में आयोजित पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उन्हें जीसीपी अवार्ड्स टीम से डाक द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र मिला। इसके अलावा गणित के ओलंपियाड में भी गोल्ड मेडल जीता है।
