My City

माथे पर सिंदूर हाथ में मेंहदी पंक्तियों के साथ श्रद्धाजलि सभा का शुभारंभ

  • August 24, 2025
  • 0

-कवि राजेन्द्र अवस्थी ने पहलगाम की घटना को शब्दों में पिरोया-समाजसेवी उमेश पॉलीवाल सहित अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद-कवि अशोक शास्त्री ने किया सभा संचालन Jagrat Times, Kanpur/

माथे पर सिंदूर हाथ में मेंहदी पंक्तियों के साथ श्रद्धाजलि सभा का शुभारंभ

-कवि राजेन्द्र अवस्थी ने पहलगाम की घटना को शब्दों में पिरोया
-समाजसेवी उमेश पॉलीवाल सहित अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद
-कवि अशोक शास्त्री ने किया सभा संचालन

Jagrat Times, Kanpur/ रविवार स्मृतिशेष प्रेमलता मिश्रा सेवा संस्थान, कानपुर द्वारा संकटमोचन धाम,बर्रा में श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर उमेश पालीवाल एवं विशिष्ट अतिथि कुंवर मनोज सिंह भदौरिया द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम अध्यक्षता पंडित ब्रजेश शर्मा ने तथा संचालन वरिष्ठ कवि श्री अशोक शास्त्री ने किया। स्मृतिशेष प्रेमलता मिश्रा के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण शेखर सोनम मिश्रा अनुपम नम्रता शुक्ला,आशीष शिवानी द्विवेदी एवं पंकज मिश्र के किया।
काव्योत्सव का शुभारंभ कवि राजेन्द्र अवस्थी की मां वीणा वादिनी की वंदना से हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम के आयोजक आचार्य सुधीर भाई जी मिश्र ने गणेश वंदना प्रस्तुत की एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। सुपरिचित कवयित्री डॉक्टर सुरभि। मिश्रा ने मां पर अपनी संवेदनशील रचना मुझे पता था तुम साथ तोड़ रही हो, निर्मोही हो हर सम्बन्ध पीछे छोड़ रही हो प्रस्तुत कर वातावरण संवेदनशील बना दिया। वरिष्ठ कवि अशोक शास्त्री ने अपनी रचना माथे पर सिंदूर,हाथ में मेंहदी, पांव महावर घर के खातिर कर दी तुमने पूरी उमर निछावर पढ़ कर तालियां बटोरी। कवि राजेन्द्र अवस्थी ने पहलगाम आतंकी घटना पर अपनी रचना
गर्व है देश की बेटियों पर हमें हिन्दू होने कि कीमत चुकाई मगर न झुकी, न डरी न समर्पण किया कह दिया गोली मारो हमें भी अभी
पढ़ कर काव्योत्सव को ऊंचाइयां प्रदान की। काव्योत्सव की इस धारा में कवि राजेश सिंह, प्रदीप त्रिपाठी,अशोक गुप्त “अचानक” राजेश दीक्षित “कक्का” डॉक्टर नारायणी शुक्ला, हरी नाथ तिवारी,कवयित्री पूनम पाण्डेय (कन्नौज) संजीव मिश्र, राकेन्द्र मोहन, के के बाजपेई ने आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम में प्रमुखरूप से विधायक महेश त्रिवेदी, शिव शक्ति अखाड़ा के मधुराम शरण “शिवा” क्विक फाइव फैमिली के राजीव भट्ट, संकट मोचन ट्रस्ट के अरुण सिंह आर के दुबे, नरेंद्र बाजपेई, पवन तिवारी, अखिलेश शुक्ला,आशीष दीक्षित, लक्ष्मी नारायण त्रिवेदी,अतुल अवस्थी,सुधि शुक्ल, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, रामू मिश्रा,मनोज शुक्ला,निमिष त्रिपाठी, डॉ अशोक शुक्ल,शरद मिश्र,महावीर,गुप्त,हरि ओम पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *