My City

कवि राजेन्द्र अवस्थी ने पहलगाम आतंकी घटना पर आधरित रचनाओं ने श्रोताओं को झकझोरा

  • August 22, 2025
  • 0

-अध्यक्षता अशोक शास्त्री व संचालन राजेन्द्र अवस्थी ने किया-छोटी आरवी की कविताओं ने जमकर बटोरी तालियां ईश्वर प्रेम आश्रम में बही कविता की रसधार Jagrat Times, कानपुर /

कवि राजेन्द्र अवस्थी ने पहलगाम आतंकी घटना पर आधरित रचनाओं ने श्रोताओं को झकझोरा

-अध्यक्षता अशोक शास्त्री व संचालन राजेन्द्र अवस्थी ने किया
-छोटी आरवी की कविताओं ने जमकर बटोरी तालियां

ईश्वर प्रेम आश्रम में बही कविता की रसधार

Jagrat Times, कानपुर / केशव नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। काव्योत्सव का शुभारंभ संत प्रतिमा प्रेम जी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। काव्योत्सव की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री अशोक शास्त्री ने एवं संचालन राजेन्द्र अवस्थी ने किया। मां वीणा वादिनी की वंदना के पश्चात वरिष्ठ कवि अशोक शास्त्री ने अपनी रचना बेटी है सौगात खुशी की न पाए वो तरसे ये हंसती तो लगता जैसे घर में मोती बरसे पढ़ कर वातावरण संवेदनशील बना दिया।
कवि राजेन्द्र अवस्थी ने पहलगाम आतंकी घटना पर अपनी रचना
हिंदुओं की बहन बेटियों के लिए होती कीमत है क्या मांग सिंदूर की
इसमें समृद्धि सौभाग्य श्रृंगार है
और समर्पण है पति के अमर नूर की
पढ़ कर हिन्दू बेटियों के लिए सिंदूर के महत्व को बता कर काव्योत्सव को ऊंचाइयां प्रदान की। कवि राजेश सिंह, कवयित्रीमणि तिवारी ने अपने सुमधुर गीतों से समा बांधा।कवि दीप कुमार शुक्ला, कवयित्री काव्या पटेल ( फतेहपुर), आर सी शुक्ला के साथ एक छोटी बच्ची आरवी दीक्षित,की रचना भी बहुत सराही गयी।
काव्योत्सव में श्री राज कुमार शर्मा, कमलेश पाण्डेय ,जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, वी के दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, पी के त्रिपाठी,कृष्ण मुरारी शुक्ला, राम प्रकाश पाण्डेय,दुर्गा शंकर अग्निहोत्री, जया,श्वेता शर्मा, महेश अवस्थी, आदित्य कटियार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *