मुंबई में आस्था के जनसैलाब काअस्तित्व बता गये संजोली के कजरी गीत
- August 17, 2025
- 0
-नालासोपारा में संजोली ने हांडी फोड़कर दिलाया पारंपरिक गीतों का संकल्प -दही हांडी के भव्य आयोजन में कजरी की धुनों पर गोविंदाओं ने मटकी फोड़ी Jagrat Times, Kanpur/
-नालासोपारा में संजोली ने हांडी फोड़कर दिलाया पारंपरिक गीतों का संकल्प -दही हांडी के भव्य आयोजन में कजरी की धुनों पर गोविंदाओं ने मटकी फोड़ी Jagrat Times, Kanpur/
-नालासोपारा में संजोली ने हांडी फोड़कर दिलाया पारंपरिक गीतों का संकल्प
-दही हांडी के भव्य आयोजन में कजरी की धुनों पर गोविंदाओं ने मटकी फोड़ी
Jagrat Times, Kanpur/ मूसलाधार बारिश के बीच दही हांडी फोड़ते गोविंदाओं की टोली, अयोध्या से आई गायिका संजोली पांडेय के मुखारविंद से बरसती कजरी के संग भोजपुरी -मराठी के लोकगीत और दूसरी ओर कान्हा के खेल को देखने आये हज़ारों की संख्या में उत्साही लोगों की भीड़, इस कंक्रीट के जंगल में लोकसंगीत के माधुर्य की कहानी तो कह ही रहे थे, लेकिन साथ ही मायानगरी में सनातनी आस्था का प्रकटीकरण भी करते दिख रहे थे। युवा नेता अमित दुबे द्वारा नालासोपारा पूर्व में दही हांडी के भव्य आयोजन में कजरी की धुनों पर गोविंदाओं ने मटकी फोड़ी।
पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र की अगुवाई में सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अभियान पिछले ग्यारह दिनों से विभिन्न इलाक़ों में होता कजरी का आयोजन कर रही है। आज नालासोपारा में अयोध्या से आई संजोली पांडेय ने अश्लील गानों के ख़िलाफ़ प्रतिकात्मक हांडी तोड़ कर यह संकल्प दिलाया कि अब केवल पारंपरिक भोजपुरी लोकगीतों को ही लोग सुनेंगे। संजोली के भोजपुरी कजरी पर लोग खूब झूमे। लोगों ने यूपी से आई गायिका संजोली के गाये शुद्ध मराठी गीतों की खूब प्रशंसा की। मुंबई बीजेपी उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने मुंबई की दही हांडी उत्सव में भोजपुरी के कजरी गाने को एक भारत श्रेष्ठ भारत का उत्तम दृष्टांत बताया। युवा भाजपा नेता अमित दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में नालासोपारा को इसलिए याद किया जाएगा क्योंकि इसी भूमि से बुराई पर अच्छाई की जीत का सिलसिला शुरू होता है। अनेक भाजपा नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।