Education

एस. एन. सेन कॉलेज में हमारा संविधान हमारा अभिमान’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

  • August 13, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी.कॉलेज, कानपुर के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा आज ‘ हमारा संविधान हमारा अभिमान’ विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

एस. एन. सेन कॉलेज में हमारा संविधान हमारा अभिमान’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Jagrat Times, Kanpur/ एस. एन. सेन बी. वी. पी. जी.कॉलेज, कानपुर के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा आज ‘ हमारा संविधान हमारा अभिमान’ विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस क्विज कंपटीशन का उद्देश्य छात्राओं को अपने संविधान के प्रति जागरूक करना था कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। कार्यक्रम का संचालन दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. किरण द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ने भी संविधान से संबंधित अपने विचारों को साझा किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रसायन शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर गार्गी यादव और अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर निशा वर्मा रही।प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी शामिल थे। क्विज़ के प्रश्न संविधान के निर्माण, प्रमुख अनुच्छेद, संशोधन, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों, तथा संविधान निर्माताओं के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित थे। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनिमा यादव और बीए प्रथम वर्ष की तनीषा वर्मा प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शताक्षी और नैना द्विवेदी ने प्राप्त किया।विजेता टीमों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भेंट की गईं। अंत में, कार्यक्रम संयोजक दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. किरण ने सभी प्रतिभागियों और निर्णायकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रीति सिंह,डॉ.रोली मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *