Politics

पीएसी जवानों को योगी सरकार ने दी अत्याधुनिक सुविधायुक्त सौगात

  • July 21, 2025
  • 0

गोरखपुर में 26वीं वाहिनी पीएसी के जवानों के लिए 11 मंजिला बैरक टॉवर तैयार 200 जवानों की क्षमता वाला है यह टॉवर, लिफ्ट सहित कई सुविधाएं करीब 12

पीएसी जवानों को योगी सरकार ने दी अत्याधुनिक सुविधायुक्त सौगात

गोरखपुर में 26वीं वाहिनी पीएसी के जवानों के लिए 11 मंजिला बैरक टॉवर तैयार

200 जवानों की क्षमता वाला है यह टॉवर, लिफ्ट सहित कई सुविधाएं

करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है निर्माण, जल्द होगा लोकार्पण

Jagrat Times, गोरखपुर। कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने में पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के योगदान से सभी वाकिफ हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएसी के जवानों की लॉ एंड ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका की कई मंचों से सराहना कर चुके हैं। पीएसी के जवानों को अत्याधुनिक सुविधा देने के लिए योगी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खासा जोर दे रही है। इसी सिलसिले में गोरखपुर में स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में जवानों के लिए 200 की क्षमता का अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला बैरक बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होने की उम्मीद है।

26वीं वाहिनी पीएसी में 11 मंजिला बैरक टॉवर बनाने के लिए 11 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई थी। अब यह टॉवर बनकर तैयार है। टॉवर के भूमि तल पर डायनिंग हाल, लॉबी किचन, बरामदा, टॉयलेट, दो लिफ्ट, दो स्टेयरकेस का निर्माण कराया गया है। टॉवर के प्रथम तल पर डायनिंग हाल, ओपेन टैरेस, लॉबी, रिक्रिएशन हाल, टॉयलेट, लिफ्ट, स्टेयरकेस निर्मित है। जबकि द्वितीय तल से 11वें तल तक प्रत्येक फ्लोर पर चार कमरे बनवाए गए हैं। हर कमरा पांच जवानों की क्षमता का है। इसके अलावा चार टॉयलेट, लिफ्ट और स्टेयरकेस का निर्माण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *