My City

31 को राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य मूर्ति का अनावरण

  • July 20, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ श्रीमद्भागवतगीता वैदिक न्यास एवं सनातन सेवा सत्संग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 31 जुलाई 2025 श्रावण शुक्ल सप्तमी गोस्वामी तुलसीदास जयंती के शुभ

31 को राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य मूर्ति का अनावरण

Jagrat Times, Kanpur/ श्रीमद्भागवतगीता वैदिक न्यास एवं सनातन सेवा सत्संग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 31 जुलाई 2025 श्रावण शुक्ल सप्तमी गोस्वामी तुलसीदास जयंती के शुभ अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में माननीय बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य आथित्य में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं गोस्वामी तुलसीदास जी की भव्य मूर्ति का अनावरण तथा गीता का कार्य संदेश स्मारिका का विमोचन होना अपेक्षित है जिस निमित्त श्रीमद्भागवत गीता वैदिक न्यास द्वारा के डी पैलेस होटल में विभिन्न उद्योगपतियों एवं गणमायो मध्य एक तैयारी बैठक का भव्य आयोजन किया गया प्रधान संरक्षक द्वारा श्रीमद्भागवत गीता को वैश्विक ग्रंथ की स्थिति बताते हुए कहा कि आज उन्हें गीता के ज्ञान की आवश्यकता है तथा समाज में तुलसी बाबा के समन्वयकारी विचार की अति आवश्यकता है तुलसी बाबा ने जिस प्रकार समाज का समन्वयकारी रूप श्रीरामचरित मानस में दिखाया है निश्चित रूप से समाज को नयी दिशा देगा आज राम का समन्वयकारी व्यक्तित्व दीपक की लौं की तरह समाज को मार्ग दिखा रहा है।
बैठक में डॉ उमेश पालीवाल अध्यक्ष श्रीमद्भागवतगीता वैदिक न्यास द्वाराआगामी राष्ट्रीय संगोष्ठी में पधार रहे उपमुख्यमंत्री सहित अन्य सुधीजनों का परिचय दिया बताया कि किस प्रकार श्रीमद्भागवत गीता आप युवाओं के लिए ग्रहणीय है गीता ही आम समाज को नई दृष्टि देकर आदर्श समाज निर्मित कर सकती है।

संगोष्ठी मध्य श्रीमान सुधीर जी मिश्र अध्यक्ष सनातन सेवा सत्संग द्वारा आगामी और गोस्वामी तुलसीदास जी की विश्वविद्यालय में मूर्ति स्थापना की आवश्यकता पर बताया कि युगों युगों से समाज में प्रासंगिक सद्गुणों की स्थापना श्री राम जी द्वारा करवाया इसी निर्मित युवाओं मध्य संस्कारों हेतु प्रेरणा स्वरूप मूर्ति युगांतर कारी होगी । बैठक मध्य श्री परमानंद शुक्ला वैदिक न्यास द्वारा श्रीमद्भागवत गीता वैदिक न्याय आज की युगांतकारी जन आंदोलन की विकास यात्रा का स्वरूप विस्तार से रखा एवं कानपुर तथा प्रदेश में विस्तारित न्यास की गतिविधियों को रखा ।

बैठक में प्रमुख रूप से माननीय भवानी भीख तिवारी डाक्टर उमेश पालीवाल, सुधीर मिश्रा अमरनाथभूपेश अवस्थी प्रेमचंद्र अग्निहोत्री रोचना विश्नोई गुलशन धूपर सुरेश गुप्ता गोल्डी हिरेंद्र मुरझानी कमल त्रिवेदी अवध बिहारी मिस्र के के शुक्ला यू सी सिन्हा शिव सागर मिस्र राजेंद्र अवस्थी अशोक तिवारी तुष्मुल मिस्र अरुण पुरी अनिल गुप्ता अवध बिहारी मिश्रा के के शुक्ला अखिलेश शुक्ला राजेंद्र अवस्थी अशोक तिवारी तुसमुल मिश्रा चंद्र प्रकाश पांडे सुधीश शुक्ला विजेंद्र दुबे राजेंद्र अवस्थी यमुना प्रसाद पांडे महावीर गुप्ता केशव गुप्ता शरद मिश्रा चंद्रभान मिस्र आनंद शुक्ला अशोक शास्त्री अभय शंकर दुबे नंदकिशोर बृजेश शर्मा विमलेश जी आदि गीता अनुरागी जनसभा में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *