भगवान परशुराम महासभा का अधिवेशन की तैयारी पर बैठक
- July 17, 2025
- 0
Jagrat Times, Kanpur/ आज भगवान परशुराम महासभा की आवश्यक बैठक प्रांतीय अधिवेशन आयोजित करने की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भूपेश अवस्थी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय
Jagrat Times, Kanpur/ आज भगवान परशुराम महासभा की आवश्यक बैठक प्रांतीय अधिवेशन आयोजित करने की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भूपेश अवस्थी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय
Jagrat Times, Kanpur/ आज भगवान परशुराम महासभा की आवश्यक बैठक प्रांतीय अधिवेशन आयोजित करने की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भूपेश अवस्थी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में महासभा की सक्रियता एवं विस्तार करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया ।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने सभी सदस्यों से आह्वाहन किया कि वार्षिक अधिवेशन अक्टूबर माह में मनाया जाएगा साथ ही वार्षिक अधिवेशन में स्मारिका के प्रकाशन हेतु सभी से अनुरोध किया कि धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षाप्रद, जीवन के विभिन्न आयामों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित लेख शीघ्र उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
अधिवेशन, ब्राह्मणों को एकजुट एवं जागरूक करने के साथ अपने अधिकारों एवं सम्मान को सुरक्षित व संरक्षित रखने में सक्षम होंगे। माननीय अध्यक्ष जी ने सभी से अनुरोध किया कि अधिवेशन को इतनी भव्यता व दिव्यता के साथ मनाया जाय कि इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होने के साथ ही यह संदेश जाना चाहिए कि अब ब्राह्मण केवल जागा ही नहीं हैं बल्कि एकजुट भी हुआ है और अपने अधिकारी के लिए लड़ भी सकता है।
राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि ब्राह्मणों में धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना के साथ आध्यात्मिक विकास हेतु महासभा अधिवेशन के माध्यम से प्रयासरत है।आज सनातन संस्कृति को अपनाने एवं इस पर गर्व करने का समय है। हमारा प्रयास है। ब्राह्मणों को अपने धार्मिक मूल्यों और परंपराओं से अवगत करा कर आने वाली नई पीढ़ी के समक्ष एक अच्छा आधार व उदाहरण प्रस्तुत करें।
बैठक में प्रमुखरूप से श्री निखिलेश दुबे, श्याम नारायण शुक्ला, सत्येंद्र द्विवेदी, राधे श्याम शुक्ला, विष्णु त्रिपाठी, राजू मिश्रा, , अनिल शुक्ला , अनिल द्विवेदी, अखिलेश अवस्थी, विकास तिवारी,विजय शुक्ला, अनिल शुक्ला, देवर्षि दुबे, अशोक शुक्ला (कांतेश) , मोनू पाण्डेय, विपिन शुक्ला,सुनील तिवारी,देवेश द्विवेदी,अनिल त्रिपाठी, डॉ अनुराग मिश्रा, राज कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।