बाली और मलेशिया में इंटरनेशनल शो हॉस्ट कर जयपुर की डॉ. रोशनी टाक ने अंतरराष्ट्रीय छवि बनाई
- July 6, 2025
- 0
हर शो व प्रोग्राम में रोशनी टाक की दमदार आवाज और जबरदस्त एनर्जी लोगों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ती है हर बार कुछ नया और निराला
हर शो व प्रोग्राम में रोशनी टाक की दमदार आवाज और जबरदस्त एनर्जी लोगों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ती है हर बार कुछ नया और निराला
हर शो व प्रोग्राम में रोशनी टाक की दमदार आवाज और जबरदस्त एनर्जी लोगों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ती है
हर बार कुछ नया और निराला अंदाज हमेशा आकर्षक प्रस्तुति ही रोशनी टाक को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना देती है

Jagrat Times, Kanpur/ कहते हैं भाग्य और किस्मत भी उसी का साथ देती है जो लगातार कड़ी मेहनत, लगन और सिद्दत के साथ कोई काम करते हैं। इन पंक्तियों को लगातार चरितार्थ करके दिखा रहीं हैं जयपुर राजस्थान की बेहद खूबसूरत और मल्टी टैलेंटेड डॉ. रोशनी टाक। मॉडलिंग और एक्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली रोशनी टाक ने अपनी काबिलियत के दाम पर सफल एक्ट्रेस, सुप्रसिद्ध ज्योतिष होने के साथ एंकरिंग की दुनिया में अपना विशेष स्थान बना लिया है। भारत में राजस्थान और मुंबई में दमदार कई प्रोग्राम हॉस्ट कर चुकीं रोशनी टाक ने अपनी ख्याति अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेर दी है। उन्होंने बाली, इंडोनेशिया में 28 से 30 जून तक कारपोरेट विक्ट्री एचिवर्स के इंटरनेशनल इवेंट में गेम्स, फन और अंताक्षरी प्रोग्राम को हॉस्ट किया। इसके बाद क्वालालंपुर, मलेशिया में 1से 3 जुलाई तक आयोजित कारपोरेट विक्ट्री एचिवर्स के इंटरनेशनल इवेंट में गेम्स, फन और अंताक्षरी प्रोग्राम को हॉस्ट कर अपने मल्टी टैलेंट होने का परिचय दिया।

इंटरनेशनल इवेंट को हॉस्ट कर कॅरियर को नई दिशा दी
मलेशिया और इंडोनेशिया में इंटरनेशनल इवेंट को हास्ट करके रोशनी टाक ने अपने करियर को नई दिशा दे दी है। इंग्लिश, हिन्दी, राजस्थानी और बंगाली भाषा भी फर्राटे से बोलने में माहिर रोशनी अपने प्रेजेंस ऑफ माइंड और ह्यूमर से हर इवेंट को जानदार और शानदार बना देती है। डॉ रोशनी टाक के प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के साथ ही दमदार आवाज और जबरदस्त एनर्जी लोगों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ती है। हमेशा आकर्षक प्रस्तुति ही उनको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना देती है। जयपुर के साथ ही पूरे राजस्थान में चर्चा है कि कॉर्पोरेट इवेंट हो या वेडिंग फंक्शन या कोई अवार्ड शो या हो कोई फिल्म प्रमोशन, रोशनी की डिमांड हर जगह रहती है।

वरसेटाइल पर्सनैलिटी और हंबल नेचर की धनी हैं रोशनी टाक
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोशनी की वरसेटाइल पर्सनैलिटी और हंबल नेचर उनको भीड़ से अलग बनाता है। रोशनी एंकर, एक्ट्रेस होने के साथ वैदिक एस्ट्रोलॉजिस्ट भी हैं। 10 साल माया नगरी में 200 से ज्यादा टी वी सीरियल्स में काम करने के बाद अपने होम सिटी पिंक सिटी जयपुर में रह कर देश के कोने कोने में अपनी रोशनी की चमक बिखेर रही है डॉ रोशनी टाक।

यू तो 2006 से अपनी आवाज और बोलने की जादूगरी से डॉ रोशनी टाक ने अपनी पहचान और सबके दिलों में जगह बनाई थी लेकिन फिर 2010 में रोशनी ने आगे बढ़ते हुए मुंबई का रुख कर लिया और कई जाने माने टीवी सीरियल्स में काम करके हमेशा खूब सुर्खियों में रहीं। 2020 में जब कोविड आया तो पूरी दुनिया ही थम गई थी लेकिन उस वक्त भी नेपाल में रोशनी ने बहुत सारी वीआईपी डेस्टिनेशन वेडिंगस़ होस्ट की।और एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई।लेकिन इस बार रोशनी को माईक से सच्चा प्यार हो गया और रोशनी को लगा की उनका काम उनको लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना देता है और उनका काम कितना खास है जो लोगों को पूरे जीवनभर याद रहे। फिर रोशनी ने अपने होम सिटी में रह कर ही काम करने का फैसला लिया।
