गंगा टास्क फोर्स तथा नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय ने किया सघन वृक्षारोपण
July 6, 2025
0
Jagrat Times, Kanpur/ नमामि गंगे के तत्वावधान में प्रयागराज के गंगा क्षेत्र में गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद संकरण के दिशा निर्देशन में तथा
Jagrat Times, Kanpur/ नमामि गंगे के तत्वावधान में प्रयागराज के गंगा क्षेत्र में गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद संकरण के दिशा निर्देशन में तथा लेफ्टिनेंट कर्नल नहुष मालवीया के अध्यक्षता में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ,इस दाैरान अपने सम्बाेधन में नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रोहित रमेश ने पर्यावरण के समग्र अंग के प्रति एकिकृत रूप में सजग रहने की आवश्कता पर बल दिया,रोपित किए गए पौधों में आम अमरूद जामुन नीम गुलमोहर अमलतास अशोक अर्जुन के लगभग 400 लगाया गया है,फोर्स की जन जागरूकता तथा वृक्षारोपण टीम से सूबेदार सर्वेश तिवारी नायक सूबेदार अमृतलाल हवलदार निपुण छेत्री राहुल इत्यादि उपस्थित रहे,कार्यक्रम के संयोजक डॉ आदि नाथ ने बताया कि वनस्पतियां वेदमाता गायत्री को अंगुली हैं,सी आर पी एफ के वरिष्ठ अधिकारी डीआईजी श्री सुनीत राय ने कहा कि प्राचीन व्यवस्था को आत्मसात करना चाहिए
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ हिमांशु टंडन डॉ राजेश तिवारी अधिष्ठाता एकेडमिक डॉ आशीष शिवम् निदेशक शोधकेंद्र डॉ शक्ति नाथ त्रिपाठी विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग डॉ संतेश्वर मिश्रा डॉ संजय भारती डॉ उत्तम पाठक डॉ श्रवण शुक्ल गंगा मित्र श्रीमान संजय जी माँ गंगा सेवा समिति के सचिव रंजन शर्मा सहित क्षेत्रीय ग्रामीण के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के मार्गदर्शन में नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय सी आर पाटिल जी के अथक प्रयासों से जल प्रबंधन जनभागीदारी और सुशासन के माध्यम से देश भर में हो रहे अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहा है,टूटे घाटों से पक्के घाटों तक,अराजकता से
जनजागरूकता तक,मैली गंगा से निर्मल गंगा का सफर – बीते ग्यारह वर्षों में भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा, स्वच्छता के नित – नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है,नमामि गंगे संयोजक राजेश शर्मा ने कहाँ जल संरक्षण आज एक व्यापक जल क्रांति का रूप ले चुका है,यह बदलाव माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी की प्रेरणादायी नेतृत्व शैली का परिणाम है,श्री शर्मा ने इस जन आंदोलन से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने और जल सुरक्षा की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील किया,जिससे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ महाराज जी के मार्गदर्शन में करोड़ो पौधा लगाने का लक्ष्य वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम से लगाकर सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया,तथा नमामि गंगे के तत्वावधान में गंगा जल पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।