My City Spirituals

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की राष्ट्रीय संगोष्ठी का‌ भव्य आयोजन

  • July 5, 2025
  • 0

बैठक में स्मारिका प्रकाशन एवं सदस्यता विस्तार‌ Jagrat Times, Kanpur/ श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर दक्षिण की महत्वपूर्ण बैठक श्री भूपेश अवस्थी जी की अध्यक्षता में निराला नगर में

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की राष्ट्रीय संगोष्ठी का‌ भव्य आयोजन

बैठक में स्मारिका प्रकाशन एवं सदस्यता विस्तार‌

Jagrat Times, Kanpur/ श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर दक्षिण की महत्वपूर्ण बैठक श्री भूपेश अवस्थी जी की अध्यक्षता में निराला नगर में आयोजित की गई जिसमे 31 जुलाई 2025 को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के भव्य आयोजन, स्मारिका प्रकाशन एवं सदस्यता विस्तार पर गहन चर्चा हुई। बैठक का संचालन महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने किया।
माननीय भूपेश अवस्थी जी ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी में गीता का कालजई संदेश स्मारिका का प्रकाशन किया जाना है अतः गीता ज्ञान से संबंधित, धार्मिक, सामाजिक आध्यात्मिक, प्रेरणा दायक लेख शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु सभी सदस्यों को सूचित किया। श्री अवस्थी ने बताया कि गीता अनुरागी एवं गीता के प्रचार, प्रसार में अपनी निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करने वाले सदस्यों को न्यास से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास करें।
राजेन्द्र अवस्थी महासचिव ने सदस्यों से गीता संगोष्ठी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आमंत्रित करने एवं उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। न्यास की सदस्यता लेने के लिए न्यास द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास करने का अनुरोध किया।
बैठक में प्रमुखरूप निखिलेश दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, सुरेन्द्र गेरा, अखिलेश शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, विजय शुक्ला, श्याम नारायण शुक्ला, विपुल शाह,आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *