My City

रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में वृक्षारोपण

  • July 5, 2025
  • 0

अध्यक्ष श्री जयराम दुबे एवं महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम Jagrat Times, Kanpur/ आज केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा अध्यक्ष श्री जयराम दुबे एवं

रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में वृक्षारोपण

अध्यक्ष श्री जयराम दुबे एवं महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम

Jagrat Times, Kanpur/ आज केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर द्वारा अध्यक्ष श्री जयराम दुबे एवं महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें फलदार पौधे आम जामुन, फूलवाले पौधे गुलाब,बेला, चंपा, गुड़हल,कचनार एवं औषधीय पौधे शामी, एलोवेरा,अश्वगंधा,सुदर्शन आदि लगाए गए।

महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान के साथ लगातार जनमानस को वृक्षारोपण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वक्षता आदि के लिए प्रेरित किया जा रहा है उन्हीं की प्रेरणा से आज का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रकृति संतुलन, जलवायु परिवर्तन, स्वस्थ जीवन, भौतिक सुविधाओं के लिए ऊर्जा का अनियंत्रिय उपयोग, वन्य प्राणी संरक्षण के लिए भी वृक्षारोपण अति आवश्यक है।उपस्थित सभी जनों से शुद्ध प्राण वायु हमे एवं आने वाली पीढ़ी को प्राप्त होती रहे इसके लिए वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए विशेष अनुरोध किया गया ।

आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुखरूप से श्री श्याम बिहारी शर्मा, राधा कृष्ण त्रिपाठी, बी के बाजपेई, चन्द्र भूषण मिश्रा,रोशन लाल वर्मा,शंकरलाल परशुरामपुरिया, अशोक पंडितजी, सीमा शुक्ला,पिंकी त्रिवेदी, रेखा वर्मा, ब्रिजलाल माली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *