My City Spirituals

कथा व्यास संत प्रतिमा प्रेम जी के मार्गदर्शन में निकली कलश यात्रा

  • July 3, 2025
  • 0

-आज से भागवत कथा का शुभारंभ-9 को हवन भंडारा के साथ समापन-जयकारे के साथ रामेष्ट धाम पहंुची यात्रा Jagrat Times, Kanpur/ ईश्वर प्रेम आश्रम, केशव नगर से कथा

कथा व्यास संत प्रतिमा प्रेम जी के मार्गदर्शन में निकली कलश यात्रा

-आज से भागवत कथा का शुभारंभ
-9 को हवन भंडारा के साथ समापन
-जयकारे के साथ रामेष्ट धाम पहंुची यात्रा

Jagrat Times, Kanpur/ ईश्वर प्रेम आश्रम, केशव नगर से कथा व्यास संत प्रतिमा प्रेम जी के मार्गदर्शन में कलश यात्रा निकली गई जो कल्याणेश्वर मंदिर, रामेष्ट धाम,सर्वेश्वर महादेव मंदिर, आदि मंदिरों से होते हुए पुनः ईश्वर प्रेम आश्रम में पूर्ण हुई ।भागवत कथा ईश्वर प्रेम आश्रम में ३ जुलाई से प्रारंभ होकर ९ जुलाई को हवन और भंडारा के साथ सम्पूर्ण होगी। कलश यात्रा में भारी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं सर पर कलश लेकर एवं पुरुष पीले परिधान में चल रहे थे।वाहन में भगवा झंडा कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

यात्रा में प्रमुख रूप से ज्योति गुप्ता, सरिता गुप्ता, नीता गुप्ता, पिंकी त्रिवेदी,सीता गुप्ता,सविता सिंघल, श्वेता शर्मा,विमल गुप्ता, जया गुप्ता, राजेश्वरी दुबे,पूनम कुमार,जय त्रिपाठी,मुन्नी अवस्थी,सीमा शुक्ला,रेनू अवस्थी,श्याम बिहारी शर्मा,राधा कृष्ण त्रिपाठी,जय राम दुबे,आर पी वर्मा, सुनील गुप्ता,अनिल गुप्ता ,अतुल गुप्ता, कपिल गुप्ता,दुर्गा प्रसाद अग्निहोत्री, कमलेश चंद्र पाण्डेय,राज कुमार शर्मा, कृष्ण मुरारी शुक्ला महेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *