National

माता-पिता के सपनों को साकार कर रही हैं मल्टी टैलेंटेड दिशाक्षी जादौन

  • June 30, 2025
  • 0

-अपनी विशेष पहचान बनाने में अग्रसर दिशाक्षी के पिता ने हमेशा बड़े सपने देखने के साथ ही लगातार हौसला आफजाई की -एक चर्चित कंटेंट क्रिएटर, मॉडल, एक्ट्रेस, आर्टिस्ट

माता-पिता के सपनों को साकार कर रही हैं मल्टी टैलेंटेड दिशाक्षी जादौन

-अपनी विशेष पहचान बनाने में अग्रसर दिशाक्षी के पिता ने हमेशा बड़े सपने देखने के साथ ही लगातार हौसला आफजाई की

-एक चर्चित कंटेंट क्रिएटर, मॉडल, एक्ट्रेस, आर्टिस्ट व प्रभावशाली एंकर की दिल्ली एनसीआर में निभा रहीं भूमिका

Jagrat Times, Kanpur/ यदि आप टैलेंटेड हैं तो यह मायने नहीं रखता है कि आप गांव से हैं या फिर छोटे शहर से। सूरज की किरणों की तरह ही आपके गुणों का प्रकाश समाज में फैलेगा और उससे दूसरे भी प्रभावित होकर अनुसरण करके अपने जीवन को सार्थक बनाएंगे। कुछ जैसा ही करके दिखाया है गुरुग्राम में रहने वाली दिशाक्षी जादौन ने। एक चर्चित कंटेंट क्रिएटर, मॉडल, एक्ट्रेस, आर्टिस्ट व प्रभावशाली एंकर की दिल्ली एनसीआर में भूमिका निभा रहीं दिशाक्षी जादौन ने विशेष बातचीत में बताया कि मैं एक साधारण लड़की हूं । अपने मल्टी टैलेंट की खूबसूरती से समाज में विशेष पहचान बनाने को बेताब दिशाक्षी ने अपने जीवन और करियर पर चर्चा करते हुए बताया कि वह नौकरी करने के साथ ही एक कंटेंट क्रिएटर भी हैं । उन्होंने कहा कहा कि वीडियो बनाना और दुनिया से अपनी बात कहना मेरा शौक है, जो मैंने कॉलेज से शुरू किया था। मैंने कई चीनी ऐप्स के लिए काम किया है और कई वीडियो पर मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ भी आए हैं।

शुरुआत में नहीं मिली कोई गाइडेंस

दिशाक्षी ने बताया कि अपना करियर बनाने के लिए मुझे कोई गाइडेंस नहीं मिला और न ही कोई एक्सपोज़र। खुदको साबित करने के लिए मुझे सही वक्त का इंतजार करना पड़ा। बहुत देर से मौका मिला लेकिन मैंने हार नहीं मानी।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे माता-पिता ने सपनों को कभी दबाया नहीं। बल्कि मुझे हमेशा सपोर्ट किया। मेरे पापा हमेशा कहते थे-सपने बड़े देखो, और हिम्मत-हौसला बनाए रखो। उनकी इन्हीं बातों ने मुझे लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुझे खुद पर विश्वास है और मैं एक दिन अपनी काबिलियत यह साबित कर दूंगी और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करके दिखाऊंगी।

कोमल और कमजोर होने के मिथक को लड़कियों ने तोड़ा

वर्तमान समय में लड़कियां हर क्षेत्र में बेटों को कड़ी टक्कर देते हुए चुनौती पेश कर रहीं हैं। लड़कियों की समाज में भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए दिशाक्षी जादौन ने कहा कि अपनी योग्यता, दक्षता, कार्यशैली और व्यवहार से समाज के हर क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बना ली है। समाज के विकास में महिलाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। लड़कियों ने इस मिथक को तोड़ दिया है कि वो कोमल और कमजोर होती है। सादगी और शिष्टाचार लड़कियों का सर्वोत्तम गुण है, इसलिए उनको कोमल और कमजोर कहना बड़ी भूल है। अपनी शक्ति और सामर्थ्य से असंभव को भी संभव कर सकतीं हैं लड़कियां। वह घर और परिवार की देखभाल के साथ-साथ, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, और अर्थव्यस्था जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हमारे समाज की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वे न केवल खुद शिक्षित हो रही हैं, बल्कि अपने बच्चों और समाज को भी शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। लड़कियां स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। वे न केवल खुद को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के स्वास्थ्य के लिए भी जिम्मेदार होती हैं।

ऊर्जावान बेटियां राजनीति में भी निभा रहीं सक्रिय भूमिका

दिशाक्षी ने कहा कि बेटियां विभिन्न व्यवसायों और उद्योगों में काम कर रही हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। वे उद्यमिता में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं और नए व्यवसाय शुरू कर रही हैं। हमारी तेजवान और ऊर्जावान बेटियां राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हो रही हैं। वे चुनाव लड़ रही हैं, राजनीतिक दलों में शामिल हो रही हैं और विभिन्न राजनीतिक पदों पर आसीन हो रही हैं। बेटियां सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं। वे महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं और समाज में समानता और न्याय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *