राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस संस्थान की स्मारिका का विमोचन
- June 29, 2025
- 0
महानिदेशक रवि प्रकाश महरड़ा ने सेवानिवृत पुलिस संगठन की तारीफ की प्रदेश भर से संगठन के करीबन 400 की संख्या में पदाधिकारी सम्मिलित हुए पुलिस निरीक्षक राकेश पूनिया
महानिदेशक रवि प्रकाश महरड़ा ने सेवानिवृत पुलिस संगठन की तारीफ की प्रदेश भर से संगठन के करीबन 400 की संख्या में पदाधिकारी सम्मिलित हुए पुलिस निरीक्षक राकेश पूनिया
महानिदेशक रवि प्रकाश महरड़ा ने सेवानिवृत पुलिस संगठन की तारीफ की
प्रदेश भर से संगठन के करीबन 400 की संख्या में पदाधिकारी सम्मिलित हुए
पुलिस निरीक्षक राकेश पूनिया ने संगठन को 20 लाख की जमीन दी
उप निरीक्षक पुलिस आरती सिंह व संगठन सचिव सुखदेव व्यास ने किया मंच संचालन
Jagrat Times, Kanpur/ रविवार को राजस्थान सेवा निवृत्त पुलिस संस्थान की स्मारिका का विमोचन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री रविप्रकाश मेहरड़ा , संगठन के मुख्य संरक्षक श्री जसवंत सम्पतराम पूर्व महानिदेशक पुलिस, श्री सुनील मलहोत्रा पूर्व महानिदेशक, श्री एस सेंगाथीर निदेशक आर पी ए, पूर्व महानिरीक्षक पुलिस श्री गिरधारी लाल शर्मा , पूर्व आई जी पी श्री पुखराज सीरवी , पूर्व आई जी पी श्री यादराम फासल एवं आरपीए के निदेशक श्री प्रदीप मोहन शर्मा द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रदेश भर से संगठन के करीबन 400 की संख्या में पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर श्री रवि प्रकाश महरड़ा महानिदेशक ने सेवानिवृत पुलिस संगठन की तारीफ की गयी

प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव कर सिंह द्वारा संगठन की स्वागत भाषण जानकारी दी गयी । संगठन के विभिन्न पदाधिकारीयों ने अच्छे कार्य कि जिनको सम्मानित किया गया उनमें मोहन सिंह नाल कंपनी कमांडर समाजसेवी , राकेश पूनिया पुलिस निरीक्षक ने संगठन को 20 लाख की जमीन दी , अलवर से पूर्व उप निरीक्षक दिलीप शर्मा, बांसवाड़ा से मोहन सिंह चंद्रावत पूर्व पुलिस निरीक्षक, विनोद रश्मि पूर्व मुख्य आरक्षी , नारायण सिंह पांउ पूर्व स०उ०नि० जैसलमेर, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी फैज मोहम्मद पूर्व एस आई , विक्रम सिंह तंवर पूर्व उप निरीक्षक , बसंत कुमार पूर्व उप निरीक्षक को सम्मानित किया गया । श्री रिछपाल पूंनिया पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपाध्यक्ष संगठन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया । मंच का संचालन आरती सिंह उप निरीक्षक पुलिस व संगठन सचिव श्री सुखदेव व्यास द्वारा किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों व पदाधिकारीयों का सामूहिक भोजन का कार्यक्रम हुआ।
