जिम वर्कआउट संग बैलेंस डाइट से फिट रहता है शरीर : ज्योति सिंह
- June 29, 2025
- 0
-स्वास्थ और ऊर्जावान रहने के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीनयुक्त भोजन खाना चाहिए -ध्यान रखिए चीनी, नमक और तैलीय चीजों को जरूरत के हिसाब से भोजन
-स्वास्थ और ऊर्जावान रहने के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीनयुक्त भोजन खाना चाहिए -ध्यान रखिए चीनी, नमक और तैलीय चीजों को जरूरत के हिसाब से भोजन
-स्वास्थ और ऊर्जावान रहने के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीनयुक्त भोजन खाना चाहिए
-ध्यान रखिए चीनी, नमक और तैलीय चीजों को जरूरत के हिसाब से भोजन में शामिल करना चाहिए।
Jagrat Times, Kanpur/ हमारे जीवन के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है हमारा पूरी तरह से स्वस्थ रहना। इसलिए हमें कभी भी स्वास्थ्य से समझौता नहीं करना चाहिए। इस विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए लखनऊ की स्टार एथलीट, फिटनेस मॉडल व न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ज्योति सिंह ने बताया कि हमेशा फिट रहने के लिए जिम वर्कआउट, एक्सरसाइज, टहलना और योग तो करना ही चाहिए लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि हमारी डाइट कैसी होनी चाहिए।

इस बारे में अपने महत्वपूर्ण अनुभव को साझा करते हुए ज्योति सिंह ने बताया कि हमेशा फिट, ऊर्जावान और स्वस्थ रहने के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीनयुक्त भोजन खाना चाहिए। ध्यान रखने वाली बात यह है कि चीनी, नमक और तैलीय चीजों को जरूरत के हिसाब से भोजन में शामिल करना चाहिए। फल और सब्जियों में विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं साबुत अनाज फाइबर, विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत हैं, और ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा
स्वस्थ प्रोटीन जैसे फलियां, मछली, मुर्गी और नट्स शरीर को पोषक तत्व देते हैं। वहीं जैतून का तेल और एवोकाडो, ये शरीर के लिए आवश्यक वसा प्रदान करते हैं। चीनी और नमक को सीमित खाना चाहिए

अधिक चीनी और नमक खाने से
स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं इसलिए इनका सेवन कम करना चाहिए। वहीं पानी हमको अधिक से अधिक पीना चाहिए। इससे
शरीर को हाइड्रेटेड रखने और शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा नियमित रूप से प्रतिदिन एक्सरसाइज करनी चाहिए, इससे शरीर हमेशा स्वस्थ और वजन नियंत्रित रहता करता है, कभी भी मोटापा हावी नहीं होता है।

हमेशा पर्याप्त नींद लेनी चाहिए
हमें कभी भी नींद से समझौता नहीं करना चाहिए। नींद शरीर को ठीक होने और फिर से तरोताजा होने में मदद करती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें किसी भी बात को लेकर अधिक तनाव नहीं लेना चाहिए। तनाव स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए तनाव को कम करने के तरीके खोजना महत्वपूर्ण है। यदि हम इन सभी सुझावों का पालन करेंगे तो एक स्वस्थ जीवनशैली जी सकते हैं और अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं।