शिक्षिका मधु गौतम की स्मृति में टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने किया पौधारोपण
June 27, 2025
0
Jagrat Times, Kanpur/ आज उच्च प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर विकास खंड सरसौल कानपुर नगर में कार्यरत रहीं श्रीमती मधु गौतम की स्मृति में उनके विद्यालय में टीचर्स सेल्फ केयर
Jagrat Times, Kanpur/ आज उच्च प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर विकास खंड सरसौल कानपुर नगर में कार्यरत रहीं श्रीमती मधु गौतम की स्मृति में उनके विद्यालय में टीचर्स सेल्फ केयर टीम कानपुर नगर के जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में उनके विद्यालय तथा ब्लॉक संसाधन केंद्र सरसौल में वृक्षारोपण किया। जिला मीडिया प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि मधु गौतम जी की किडनी की बीमारी से सितंबर 2024 में मृत्यु हो गई थी और इस माह उनके परिवार को TSCT सदस्यों द्वारा अब तक 48,28,000 रु से अधिक का सहयोग किया गया है।
विद्यालय के छात्रों के लिए परिवार ने अलमारी,कूलर तथा पंखे दिए
जिला सह संयोजक कानपुर नगर जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी शिक्षक या शिक्षिका के जाने से उसके परिवार की तो अपूर्णीय क्षति होती है किंतु विद्यालय के बच्चों की भी हानि होती है। एक अच्छा और योग्य शिक्षक उनके विद्यालय से हमेशा के लिए चला जाता है। इसलिए उनकी स्मृतियों को उस विद्यालय में शेष रहने के लिए स्व मधु गौतम के पति श्री दीपक कुमार (विकास खंड सरसौल में शिक्षक) ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज त्रिवेदी को छात्रों के लिए लोहे की अलमारी, कूलर तथा दो पंखे भेंट किए।
मात्र 15.5 रुपए से 10 करोड़ की मदद
जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह 11 दिन में प्रदेश के 3 लाख से अधिक सदस्य अपने बीच के असमय गए साथियों के परिवार को ऑनलाइन ट्रांसफर करके 20 परिवारों को 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि देते हैं। इस बार 15.5 रुपए प्रति परिवार के हिसाब से अभी तक रु नौ करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सहायता राशि दी जा चुकी है। TSCT द्वारा अब तक 356 दिवंगत सदस्यों के परिवार को लगभग रु 148 करोड 37 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। प्रदेश के इतिहास में किसी संस्था द्वारा इतना बड़ा सहयोग पहली बार हुआ है। इसके लिए TSCT के सभी शिक्षक/सदस्य बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर जिला संयोजक कानपुर नगर सुनील कुमार वर्मा, प्रवक्ता अनुरुद्ध तिवारी,आई टी सेल प्रभारी विशाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी अनूप कुमार, जिला सह संयोजक जितेंद्र कुमार, संगीता कटियार, विजय कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।