संजोली पांडेय के अद्भुत लोक गीतों से झूम उठे दिल्ली के श्रोता
- June 25, 2025
- 0
-दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संजोली पांडेय को विशेष पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया Jagrat Times, Kanpur/ अपनी सुरीली आवाज और अद्भुत लोक गीतों के लिए
-दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संजोली पांडेय को विशेष पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया Jagrat Times, Kanpur/ अपनी सुरीली आवाज और अद्भुत लोक गीतों के लिए
-दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संजोली पांडेय को विशेष पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया
Jagrat Times, Kanpur/ अपनी सुरीली आवाज और अद्भुत लोक गीतों के लिए मशहूर सदाबहार लोकगायिका संजोली पांडेय ने दिल्ली वासियों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। रविवार को सामाजिक संगठन रुट केयर फाउंडेशन के 10 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से रुट केयर फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्य, चलाए जा रहे कार्यक्रम, विकसित समाज बनाने में संगठन की भूमिका को बताना था। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी शामिल हुए।

इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. प्रो. राजेश मल्होत्रा, आईपीएस विजय कुमार, भाजपा विधायक चंदन चौधरी, दिल्ली एम्स के एसोसिएट प्रोफेसर संदीप और डॉ. संध्या गुप्ता भी उपस्थित थीं। रूट केयर फाउंडेशन के संस्थापक व दिल्ली एम्स में कार्यरत डॉ. मंजेश पांडे और उनकी पत्नी सोनिया चौहान ने मुख्य अतिथि मनोज तिवारी समेत सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में संजोली पांडेय के अलावा शम्भू सोनी, विवेक पांडेय और दिव्या मौर्य ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर संजोली पांडेय को विशेष पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
