Health

स्टार एथलीट बरनाली शर्मा ने एक्सट्रीम फिटनेस केयर जिम सिरसा में लोगों को सिखाया योग

  • June 24, 2025
  • 0

-प्रतिदिन निर्धारित समय पर नियमित योग करने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही तनाव भी होता है कम -पद्मासन, बालासन, और त्रिकोणासन जैसे सरल

स्टार एथलीट बरनाली शर्मा ने एक्सट्रीम फिटनेस केयर जिम सिरसा में लोगों को सिखाया योग

-प्रतिदिन निर्धारित समय पर नियमित योग करने से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही तनाव भी होता है कम

-पद्मासन, बालासन, और त्रिकोणासन जैसे सरल योग का अभ्यास करना हमेशा होता है फायदेमंद

Jagrat Times, Kanpur/ स्टार एथलीट फिटनेस मॉडल व जिम ट्रेनर बरनाली शर्मा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर एक्सट्रीम फिटनेस केयर जिम सिरसा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान बरनाली शर्मा ने योग से होने वाले महत्वपूर्ण फायदों की जानकारी देते हुए उनको योगासन भी कराया।

योग के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बरनाली शर्मा ने बताया कि योग के कई प्रकार हैं, जिनमें हठ योग जैसे प्रणायाम, अष्टांग योग और क्रिया योग प्रमुख हैं। योग के अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, जैसे कि तनाव कम होता है, लचीलापन बढ़ता है, और एकाग्रता में सुधार होता है। योग का अभ्यास किसी योग्य शिक्षक के मार्गदर्शन में करना चाहिए। शुरुआती लोगों के लिए, कुछ सरल योग आसन जैसे कि पद्मासन, बालासन, और त्रिकोणासन का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।

नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नियमित प्रतिदिन निर्धारित समय पर योग करने से शारीरिक फिटनेस और लचीलापन, तनाव में कमी और आराम,मानसिक स्पष्टता और फोकस में सुधार, उन्नत श्वसन कार्य,बेहतर नींद की गुणवत्ता, ऊर्जा स्तर में वृद्धि और वजन को संतुलित करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *