नियमित रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें : अहाना मिश्रा
- June 22, 2025
- 0
-याद रखिए, सुबह-सुबह मिलने वाली ताजी हवा शरीर के लिए संजीवनी का काम करती है -संसाधनों का पूर्णतया सुख उठाने के लिए आपको पूरी तरह स्वस्थ भी होना
-याद रखिए, सुबह-सुबह मिलने वाली ताजी हवा शरीर के लिए संजीवनी का काम करती है -संसाधनों का पूर्णतया सुख उठाने के लिए आपको पूरी तरह स्वस्थ भी होना
-याद रखिए, सुबह-सुबह मिलने वाली ताजी हवा शरीर के लिए संजीवनी का काम करती है
-संसाधनों का पूर्णतया सुख उठाने के लिए आपको पूरी तरह स्वस्थ भी होना बहुत जरूरी
Jagrat Times, Kanpur/ जीवन में सबकुछ हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हो। अगर आपको वो सारे सुख और साधन मिल जाते हैं तो भी उनका आप सुख नहीं उठा सकते क्योंकि किन्हीं संसाधनों का पूर्णतया लाभ या सुख उठाने के लिए आपको पूरी तरह स्वस्थ भी होना बहुत जरूरी है। हमेशा स्वस्थ खुशहाल और फिट रहने के लिए लखनऊ की स्टार एथलीट फिटनेस मॉडल व जिम ट्रेनर अहाना मिश्रा ने विशेष बातचीत में अपने अनुभव साझा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां देकर बताया कि कोविड-19 यानी कोरोना संक्रमण महामारी ने हमे एक सबक सिखाया है कि हर काम पूरी स्वच्छता के साथ करना है और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित समय पर पौष्टिक भोजन करने के साथ ही एक्सरसाइज यानी व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है।

अपनी दिनचर्या में इन महत्वपूर्ण बातों का अवश्य ध्यान रखें
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमेशा रात को जल्दी सोने के साथ ही सुबह जल्दी ही उठना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ होने के साथ ही और बुद्धि का विकास होता है। क्योंकि सुबह-सुबह मिलने वाली ताजी हवा शरीर के लिए संजीवनी का काम करती है। इसलिए नियमित रूप से सही समय पर सोने और जागने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करने से आप फिट रहेंगे ओौर मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा क्योंकि अच्छा स्वास्थ ही आपका सबसे बड़ा धन है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति समझौता कभी नहीं करना चाहिए।
नियमित एक्सरसाइज करने से दिल का दौरा पड़ने का जोखिम कम होता है। शरीर का वजन नियंत्रित होने के साथ ही खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।

विशेषज्ञों की राय और मेरे अनुभव के मुताबकि जिम में एक्सरसाइज में पुशअप सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। पुशअप को प्रतिदिन करना चाहिए। यानी इसको अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इससे चेस्ट, शोल्डर, आम्र्स, पीठ के साथ-साथ शरीर के शरीर के दूसरे अंग भी मजबूत और पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं। नियमित पुशअप करने से शरीर सुडौल और आकर्षक हो जाता है।

वॉल सिट्स महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है। वॉल सिट्स एक्सरसाइज में पीठ को दीवार के पास रखते हैं और फिर दोनों पैरों को कुर्सी पर बैठने की पुजिशन में रखते हैं। अब दोनों हाथों को फोल्ड कर के कुछ देर इसी पुजिशन में रहना चाहिए। इससे बॉडी का बैलेंस बनाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को आप फिटनेस के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से कर सकते हैं।
दूसरी जरूरी एक्सरसाइज है ट्राइसेप्स डिप्स। चेयर या बेंच की मदद से ट्राइसेप्स डिप्स के जरिए आप अपने बाजुओं की मांसपेशियों को टोन यानी सुडौल बना सकते हो। फिटनेस के लिए ट्राइसेप्स डिप्स को आप बेंच पुशअप्स और वेट लिफ्टिंग के माध्यम से बखूबी हासिल कर सकते हो।