स्टार फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा से जानिए स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के टिप्स
- June 21, 2025
- 0
-बैलेंस डाइट यानी संतुलित आहार के साथ ही नियमित एक्सरसाइज और जिम में वर्कआउट भी करना चाहिए -जिम नहीं जा सकते हैं तो कम से कम सुबह-सुबह टहलना
-बैलेंस डाइट यानी संतुलित आहार के साथ ही नियमित एक्सरसाइज और जिम में वर्कआउट भी करना चाहिए -जिम नहीं जा सकते हैं तो कम से कम सुबह-सुबह टहलना
-बैलेंस डाइट यानी संतुलित आहार के साथ ही नियमित एक्सरसाइज और जिम में वर्कआउट भी करना चाहिए
-जिम नहीं जा सकते हैं तो कम से कम सुबह-सुबह टहलना या दौड़ना जरूर चाहिए, योग करना बहुत लाभदायक
Jagrat Times, Kanpur/ जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ और फिट रहना बहुत जरूरी है। जब तक आप पूरी तरह से फिट नहीं रहेंगे तब तक आपका मस्तिष्क सुचारू रूप से काम नहीं कर पाएगा और आप तनाव व अनिद्रा की स्थिति में बने रहेंगे। अपने अनुभव के साथ ही स्वास्थ्य संबंधित विशेष जानकारी और महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स देते हुए नवाबी शहर लखनऊ की स्टार एथलीट फिटनेस मॉडल व जिम ट्रेनर अहाना मिश्रा ने बताया कि नियमित बैलेंस डाइट यानी संतुलित आहार के साथ ही नियमित एक्सरसाइज और जिम में वर्कआउट करना चाहिए। यदि आप जिम नहीं जा सकते हैं तो कम से कम सुबह-सुबह टहलना या दौड़ना जरूर चाहिए। इसके साथ ही योग करना आपके लिए बहुत लाभदायक होगा। अहाना मिश्रा अपने टैलेंट और लड़कियों को हेल्थ और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए हमेशा चर्चा में रहतीं हैं।

सक्रिय और स्वस्थ रहने के लिए अहाना मिश्रा के टिप्स
