योग दिवस पर अधिकारी, नेता और शहरवासियों की ग्रीन पार्क में लगी क्लास
June 21, 2025
0
योगा अभ्यास करते जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह –विधानसभा अध्यक्ष बने योग दिवस के अतिथिजिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किया अभ्यास-शहर के पार्क, मैदान व स्कूलों में
योगा अभ्यास करते जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह
–विधानसभा अध्यक्ष बने योग दिवस के अतिथि जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किया अभ्यास -शहर के पार्क, मैदान व स्कूलों में हुआ योगा -आर्ट ऑफ लिविंग के गुरूओं ने कराया अभ्यास -योग गुरू विभा ने बतायें योगा के लाभ -स्टेडियम में क्यू आर कोड से पंजीयन -पेयजल के भी विशेष इंतजाम -स्टेडियम में प्रवेश के लिए भी खास व्यवस्था
Jagrat Times, कानपुर। शनिवार को योग दिवस पर पूरे शहर में योग की क्लास लगी। ग्रीन पार्क स्टेडियम में अधिकारी, नेता सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। मैदान में अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद थे। आर्ट ऑफ लिविंग के गुरू राहुल और विभा ने लगातार 45 मिनट तक योग आसन कराया और उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला।
स्टेडियम में योगा के लिए तैयार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
अधिकारी और नेता रहे मौजूद योग दिवस पर स्टेडियम में भाग लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, एमएलसी अरूण पाठक, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, एडीएम सिटी राजेश कुमार, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, मंडलायुक्त के विजेयेंन्द्र पांडियान, सीएमओ उदयनाथ, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विकास तिवारी जिला व्यायाम शिक्षक कानपुर नगर
45 मिनट तक चली आसन की क्लास आर्ट ऑॅॅफ लिविंग के योग गुरू राहुल यदुवंशी व विभा त्रिपाठी के सहयोगियों ने मंच से 45 मिनट तक सभी को आसन कराये। इसमें सूर्य नमस्कार, ताड़आसन, त्रिकोणासन, सेतुबंध आसन, वृक्षासान के साथ कृपाल भारती कराया। अभ्यास के दौरान गुरूओं ने हर आसन का शरीर पर होने वाला प्रभाव भी बताया।
शिक्षक नेता व कोआपरेटिंव सोसाइटी अध्यक्ष श्यामलाकांत दीक्षित टीम के साथ
क्यू आर कोड से पंजीयन जिला प्रशासन ने मैदान में क्यू आर कोड से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध करायी थी। योग के लिए आने वाले लोगों को कोड स्कैन करना था। स्कैन होते ही पंजीयन होता है। पंजीकृत लोगों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।
सेल्फी फोटो सेशन कराती शिक्षिका संध्या मिश्रा
खूब चला फोटो सेशन स्टेडियम में फोटो सेशन की भी विशेष व्यवस्था थी। योग दिवस से सजा मंच था। यहां पर आने वाले लोग मोबाइल से फोटो सेशन करा रहे थे। इसके अलावा विभागों से आने वाले लोग अपनी टीम के साथ खूब फोटो लिया।
ग्रीन पार्क स्टेडियम मे बीएसए सुरजीत सिंह
मैदान पर योग के विशेष इंतजाम स्टेडियम में प्रवेश के लिए सभी मेनगेट खोले गये थे। इस कारण आने वाली भीड़ अलग-अलग गेट से प्रवेश कर रही थी। इस कारण भीड़ नियत्रित थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी गेट पर पुलिस बल तैनात था। साथ ही स्टेडियम की ओर आने वाले रास्तों को भी ब्लॉक किया गया था।
सिद्धपुर कम्पोजिट स्कूल में योगा करातीं शिक्षिका शीलम अवस्थी
प्राइमरी स्कूल में चली योगा क्लास प्राइमरी स्कूल में भी योग दिवस पर योगा क्लास चली। बच्चों की छुट्टी होने के कारण शिक्षकों ने सभी सहयोगियों टीचर के साथ योगा अभ्यास किया। इस दौरान योग गुरू बनी शीलम अवस्थी ने सभी टीचरों को योगा कराया। इस दौरान श्रीमती अवस्थी ने सभी आसान के बारे में विधिव्त जानकारी दी।