मेरे पिता ने सिखाया, दूसरों की हमेशा मदद करनी चाहिए : बरनाली शर्मा
- June 14, 2025
- 0
मेरी हर सफलता में मेरे पिता का साथ हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। मैं हमेशा अपने पापा को बहुत याद करती हूं और आज भी बहुत
मेरी हर सफलता में मेरे पिता का साथ हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। मैं हमेशा अपने पापा को बहुत याद करती हूं और आज भी बहुत

Jagrat Times, Kanpur/ फादर्स डे पर अपने विशेष अनुभव और विचारों को साझा करते हुए स्टार फिटनेस मॉडल एंड जिम ट्रेनर बरनाली शर्मा ने कहा कि मेरे पिता भूपेंद्र शर्मा ने मुझे सबसे बड़ा उपहार दिया जो कोई भी किसी अन्य व्यक्ति को दे सकता है, वह यह है कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मेरे पिता बहुत ही खुशमिजाज व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा था कि हमें बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की यथासंभव मदद करनी चाहिए। वह हमेशा हम सबको वह सब कुछ करने के लिए प्रेरित करते थे और आज भी हम सभी उनकी बातों का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने मुझे कभी हार मानने नहीं दिया। उन्होंने हमेशा हमें प्रेरित किया। लेकिन आज वह हमारे साथ नहीं हैं। उनके निधन को 10 साल हो गए हैं। लेकिन वह मेरी हर सफलता में मेरे साथ हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। मैं हमेशा अपने पापा को बहुत याद करती हूं और आज भी बहुत प्यार करती हूं। हैप्पी फादर्स डे…

गौरतलब है कि वूमेन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित बरनाली का अर्थ होता है – रेनबो यानी इंद्रधनुष। जिस तरह से इंद्रधनुष में कई रंग होते हैं जो जीवन में खुशहाली के रंग भर देते हैं। उसी तरह से बरनाली ने भी अपने मल्टीपल टैलेंट से अपने घर परिवार, शहर और राज्य का नाम रौशन किया है। मूल रूप से आसाम की रहने वाली बरनाली वर्तमान समय में हरियाणा के सिरसा में रहती है, जहां पर उनके पति और वह खुद का अपना जिम चलाती है। जिम के माध्यम से वह युवाओं खासतौर पर लड़कियों को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स और एक्सरसाइज की ट्रेनिंग देती हैं।