Education My City State

डीबीएस कालेज के सीनियर प्रोफेसर डॉ0 राकेश मिश्रा के रिटायरमेंट पर भव्य सम्मान समारोह

  • June 1, 2025
  • 0

-34 साल समर्पण होकर दी कालेज को सेवाएं-भूगोल के विभागाध्यक्ष थे प्रोफेसर मिश्रा-अपने सम्मान से पहले पूर्व रिटायर शिक्षकों का सम्मान-सौम्य व्यवहार के कारण डीबीएस में अलग थी

डीबीएस कालेज के सीनियर प्रोफेसर डॉ0 राकेश मिश्रा के रिटायरमेंट पर भव्य सम्मान समारोह

-34 साल समर्पण होकर दी कालेज को सेवाएं
-भूगोल के विभागाध्यक्ष थे प्रोफेसर मिश्रा
-अपने सम्मान से पहले पूर्व रिटायर शिक्षकों का सम्मान
-सौम्य व्यवहार के कारण डीबीएस में अलग थी पहचान
-जूनियर और छात्रों की मदद के लिए हमेशा रहे तत्पर्य
-सम्मान समारोह में मौजूद रहा कालेज का स्टाफ
-कालेज के आखिरी दिन परिवार भी कालेज पहुंचा
-प्रोफेसर ने मंच से सहयोगियों का जताया अभार
-स्थानीय लोगों ने भी माला पहनाकर किया स्वागत

Jagrat Times, कानपुर। सेवा और समर्पण से डीबीएस कालेज को अपने जीवन के 34 साल देने वाले सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर राकेश मिश्रा का शानदार सम्मान के साथ शनिवार को रिटायरमेंट हो गया। सेवानिवृत्त के इस खास अवसर पर कालेज प्रशासन, प्राचार्य, समस्त शिक्षक के अलग सभी कर्मचारी विशेषतौर पर मौजूद थे।
सभी ने प्रोफेसर मिश्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सम्मान किया। अविस्मरणीय पल के दौरान प्रोफेसर परिवार के समस्त लोग इस खास मौके के गवाह बने।

अपने सम्मान से पहले पूर्व रिटायर शिक्षकों का सम्मान
इस गरिमामयी समारोह में डॉण् मिश्रा द्वारा डॉण् रंजना श्रीवास्तव ;पूर्व विभागाध्यक्षद्ध को उनके उत्कृष्ट अकादमिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ हीए विभाग के पूर्व छात्र एवं शिक्षक रहे डॉ रमन प्रकाश जो वर्तमान में भारतीय महाविद्यालयए फर्रुखाबाद में भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं को भी डॉ मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। इसके बाद समस्त शिक्षकों ने उनका सम्मान किया। विभाग में लंबे समय तक शिक्षण कार्य करने के पश्चात छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में भूगोल विभाग के संस्थापक एवं विभागाध्यक्ष डॉण् दुर्गेश चौहानए तथा विभाग में लगभग डेढ़ वर्ष की शैक्षणिक सेवा देने के उपरांत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित होकर जिला हमीरपुर में जेल अधीक्षक के पद पर तैनात श्री मंजीव विश्वकर्मा को भी डॉ मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया।

अविष्मरणीय रहेंगे जीवन के 34 साल
रिटायरमेंट के इन यादगार पलों के दौरान डॉक्टर राकेश मिश्रा ने मंचासीन होकर कहा कि जीवन के यह 34 साल कालेज में कैसे बीत गये पता ही नहीं चला। कालेज प्रशासन और सहयोगियों पर बोलते हुए कहा कि सभी ने उन्हें भरपूर सहयोग किया। पूरा कालेज एक परिवार की तरह रहा। सभी हर पल हर संभव मदद के लिए तैयार रहे।

यादगार पल के गवाह बने छात्र
सेवानिवृत्त के इस विशेष अवसर पर वे छात्र में मौजूद थे। जिनकों प्रोफेसर ने पढ़ाया था। रिटायरमेंट की जानकारी पर वे सभी छात्र जो शिक्षण कार्य के बाद जॉब में थे वहां से अवकाश लेकर कालेज सभागार पहंुचे। विशेष पल के दौरान छात्रों को मौजूद देखकर प्रोफेसर की आंखे नम हो गयी।

सभागार में यह लोग रहे मौजूद

यह महाविद्यालय स्तरीय कार्यक्रम था, जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोफेसर आर.के. त्रिपाठी, प्रोफेसर पी.एस. त्रिपाठी, प्रोफेसर एस.पी. सिंह, श्री राजेश निगम, श्रीमती मंजू अवस्थी, सुश्री प्रीति सिंह, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती अर्चना शुक्ला, श्री ओ.पी. गुप्ता, श्री ज्ञान प्रकाश, श्री अजय कुमार, श्री अनुपम दुबे, श्री महेंद्र कुमार, प्रोफेसर विकास मिश्रा, डॉ. आलोक कुमार, श्री अजीत कटियार, श्री शत्रुघ्न सिंह, श्री राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित थे।

विशेष मौके पर मौजूद रहा पूरा परिवार
जीवन के इस यादगार पलों के दौरान प्रोफेसर राकेश मिश्रा का पूरा परिवार यानी पत्नी, बेटी, बेटा सहित परिवार के समस्त निकटतम मित्र विशेषतौर पर मौजूद थे। परिजनों ने सम्मान के दौरान यादगार के लिए फोटो सेशन भी किया।

आवास पर गाजे-बाजे के साथ स्वागत
कालेज से सम्मान समारोह पूरा होने के बाद प्रोफेसर गाड़ियों के काफिले के साथ आवास पहंुचे। यहां पर भी उनका परिजनों ने ढोल के साथ भव्य स्वागत किया। बेटी और बहिनों ने तिलक करके भव्य स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। देर शाम तक चलता रहा प्रोफेसर साहब के सम्मान का सिलसिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *