आगरा में स्टार फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा का विशेष सम्मान व जोरदार स्वागत
May 28, 2025
0
-फिटनेस मॉडलिंग व फिजिक चैंपियनशिप में किया स्पेशल परफार्मेंस -युवा खिलाड़ियों को हेल्थ और फिटनेस के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स Jagrat Times, Kanpur/ नवाबी शहर लखनऊ की स्टार
-फिटनेस मॉडलिंग व फिजिक चैंपियनशिप में किया स्पेशल परफार्मेंस
-युवा खिलाड़ियों को हेल्थ और फिटनेस के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स
Jagrat Times, Kanpur/ नवाबी शहर लखनऊ की स्टार एथलीट फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा अपने टैलेंट और लड़कियों को हेल्थ और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए हमेशा चर्चा में रहतीं हैं। 25 मई को आगरा में आयोजित हुई मंडल फिटनेस मॉडलिंग एवं फिजिक चैंपियनशिप में उन्होंने स्पेशल परफार्मेंस दी जिसके लिए उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस दौरान अहाना मिश्रा ने इस चैंपियनशिप में विजेता बनीं खिलाड़ियों को पुरस्कार देने के साथ ही हेल्थ एंड फिटनेस मॉडलिंग के विषय में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
विशेष बातचीत में अहाना मिश्रा ने कहा कि हर पुरस्कार और सम्मान हमेशा संजीवनी का काम करता है, इससे आपको हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा और प्रेरणा मिलती रहती है। मैं युवा खिलाड़ियों से यह कहना चाहतीं हूं कि सफलता के लिए किसी भी प्रकार के शार्टकट रास्ते को मत अपनाएं। सफलता हमेशा कड़ी मेहनत और लगन से ही मिलती है।