लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन
May 25, 2025
0
Jagrat Times, कानपुर / भारतीय जनता पार्टी, कानपुर उत्तर जिले द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्य स्मृति में उनके अद्वितीय व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक प्रेरणादायक
Jagrat Times, कानपुर / भारतीय जनता पार्टी, कानपुर उत्तर जिले द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्य स्मृति में उनके अद्वितीय व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक प्रेरणादायक प्रदर्शनी का आयोजन नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में किया गया। उद्घाटन भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं सांसद रमेश अवस्थी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में फूलों से बनाई गई रंगोली सभी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रही, जिसे सभी ने सराहा। प्रदर्शनी में होलकर वंश की गौरवशाली झलक को पोस्टर्स और चित्रों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। नारी नेतृत्व, सेवा, धर्म, न्याय और मराठा शक्ति की गौरव गाथा को दर्शाते हुए दर्जनों पोस्टर्स ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। इस अवसर पर श्री प्रकाश पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक, धार्मिक एवं शौर्यपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अहिल्याबाई न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि उन्होंने समाज सुधार, धर्म उत्थान और जनसेवा के क्षेत्र में भी अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए एक आदर्श है।” भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित ने कहा, “यह प्रदर्शनी देखने वाले हर व्यक्ति को प्रेरणा देगी। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, नेतृत्व और लोकसेवा का प्रतीक है।” महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर कहा, “अहिल्याबाई होल्कर ने नारी शक्ति को मुगलों के अत्याचार के खिलाफ खड़े होने की शक्ति दी। आज की महिलाएं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकती हैं।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिकगण एवं युवा वर्ग उपस्थित रहा और सभी ने प्रदर्शनी की सराहना की। भाजपा द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी जनसामान्य को ऐतिहासिक प्रेरणा से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुई। प्रदर्शनी का संयोजन व साज़ सज्जा रोहित साहू सुनीता गौड़,विधि राजपाल,पूनम कंवर ने किया पदर्शनी में मुख्य रूप से…आकाश शुक्ला,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित,शिवांग मिश्रा सरोज सिंह,सीमा एम बी ए,अरविंद राज त्रिपाठी छोटू,सुनील साहू,जितेंद्र विश्वकर्मा, अरुण पाल उमेश निगम,विजय मिश्रा,राम लखन रावत,आशा पाल, रंजीता पाठक,जनमेजय सिंह, प्रमोद त्रिपाठी अनुपम मिश्रा,दीपक सिंह,ऋचा शुक्ला,पारस मदान, सुनील जायसवाल प्रमोद विश्वकर्मा, गौरव पांडे किरण तिवारी विप्लव शर्मा राजा,प्रशांत त्रिपाठी,यश जायसवाल,अभिराज सिंह,संजय श्रीवास्तव रमा शंकर अग्रहरि प्रशांत पाल , वास्ते त्रिपाठी अभिमन्यु सक्सेना ,हर्षित श्रीवास्तव राधा सैनी,आदि उपस्थिति थे।