My City Politics

युवा मोर्चा ने सेना के शौर्य की प्रतीक तिरंगा यात्रा निकाली

  • May 24, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ “ये देश है वीर जवानों का

युवा मोर्चा ने सेना के शौर्य की प्रतीक तिरंगा यात्रा निकाली

Jagrat Times, Kanpur/ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ “ये देश है वीर जवानों का ” की धुन पर सैकड़ों युवाओ ने नाचते झूमते हाथों में तिरंगा लहराते हुए विजय स्मृति गेस्ट हाउस आजाद नगर से तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा को भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा ये तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक है।मोदी जी जैसे सशक्त हाथों में भारत के नेतृत्व का,देश की एकता अखंडता,आत्म निर्भरता का प्रतीक है।जब देश पर कोई संकट आता है तो भारतवासी जाति पाती धर्म से ऊपर होकर एकता का संदेश देते है ऑपरेशन सिंदूर इसका ज्वलंत उदाहरण है।

मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया यात्रा में शामिल सैकड़ों युवा आजाद नगर,नवाबगंज,विष्णुपुरी की गलियों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के उदघोष के साथ नारे लगाते हुए कंपनी बाग चौराहा में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर नमन कर पुष्पांजलि कर के यात्रा का समापन किया।
यात्रा में विधायक नीलिमा कटियार,एम एल सी अरुण पाठक,शीलू पांडे,राकेश तिवारी,रोहित सिंह,कौशलेंद्र परिहार,पवन गुप्ता,सुरेंद्र मिश्रा,तरु अग्रवाल,अभिषेक सिंह मनीष त्रिपाठी,पुनीत,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *