सपा नेता की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, पूतला फंूका
- May 18, 2025
- 0
-जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा नेता का बयान अशोभनीय Jagrat Times, Kanpur/ समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव द्वारा सम्मानित वायु सेना की महिला अधिकारी पर की गई
-जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा नेता का बयान अशोभनीय
Jagrat Times, Kanpur/ समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव द्वारा सम्मानित वायु सेना की महिला अधिकारी पर की गई जाति गत टिप्पणी व सपा के ट्विटर हैंडल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर की गई अशोभनीय टिप्पणी समाजवादी पार्टी की पतित और विकृत सोच को दर्शाती है।
आज इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा की अगुवाई में सपा नेता रामगोपाल यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा जिस प्रकार समाजवादी पार्टी और उसके नेता रामगोपाल यादव ने अशोभनीय बयान दिया है यह देश की सैन्य शक्ति, महिलाओं की गरिमा व ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठा पर सीधा प्रहार है।यह बयान स्पष्ट करता है कि सपा का डी एन ए नफरत झूठ जातिवाद व महिलाओं के प्रति हीनभावना से भरा है।हम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मांग करते है वो भारतीय सेना, दलित समाज,महिलाओं व ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे वरना भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उनको उनकी ही भाषा में समझाएगा।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से,पूनम कपूर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित, सीमा एम बी ए, राम लखन रावत,विनय पटेल, आकाश शुक्ला आनंद मिश्रा, गौरव पांडे,प्रमोद विश्वकर्मा आशा पाल,सुनील जायसवाल कौशलेंद्र सिंह परिहार,अंकित मिश्राप्रशांत त्रिपाठी,विधि राजपाल मनु गोयल,राधा सैनी, विप्लव शर्मा राजा,अक्षय त्रिवेदी, मनोज त्रिपाठी अभि राज सिंह चंदेल आदि लोग उपस्थित थे।