My City Politics State

रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न।

  • May 18, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की

रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न।

Jagrat Times, Kanpur/ आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर जिनको पूर्वति सरकारों ने आम जनता के मानस पटल से भुलाने का कार्य किया भारतीय जनता पार्टी ने रानी अहिल्याबाई होलकर जैसी सनातन धर्म की पोषक व्यक्तिव के बारे में हमारे बच्चे ,आने वाली पीढ़ी जाने और इसके लिए रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के माध्यम से जनजागरण करने का निर्णय लिया है।
सांसद रमेश अवस्थी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा सनातन के विस्तार व रक्षा के लिए हम सबको रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यशाला को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने संबोधित करते हुए कहा सनातन के विस्तार के लिए रानी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में आज की पीढ़ी को जानना आवश्यक है।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर को पुण्यश्लोका की भी उपाधि दी गई ।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि अभियान के क्षेत्रीय संयोजक अरुण पाल ने विस्तार से रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन अभियान के संयोजक आकाश शुक्ला ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से जितेंद्र विश्वकर्मा , अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित जनमेजय सिंह शिवांग मिश्रा, सीमा एम बी ए आनंद मिश्रा प्रमोद त्रिपाठीरंजीता पाठक आशा पाल किरन तिवारी ,प्रमोद विश्वकर्मा,दीपक सिंह, विनय पटेल, पारस मदान रामजी गुप्ता हिमांशु शर्मा,रोहित साहू प्रशांत त्रिपाठी सुनील जायसवाल धीरज बाल्मिकी ,मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम,भानु प्रताप सिंह,योगेश पांडे,दीपक शुक्ला,जनक सिंह, रमा शंकर अग्रहरि चंद्रमणि चौबे अजय राय अरुण दुबे,विवेक जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *