ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विधायक नीलिमा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
May 18, 2025
0
-यात्रा में बड़ी संख्या में मौजूद रही महिलाएं-सभापति बोली यात्रा सेना का सम्मान Jagrat Times, Kanpur/ पहलगाम आतंकवादी घटना पर भारत सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भारतीय
-यात्रा में बड़ी संख्या में मौजूद रही महिलाएं -सभापति बोली यात्रा सेना का सम्मान
Jagrat Times, Kanpur/ पहलगाम आतंकवादी घटना पर भारत सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में घुस कर उनके आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया इसमें सैकड़ों आतंकवादी मारे गए इससे पाकिस्तान संरक्षित आतंकवाद की कमर टूट गई। आपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के परिप्रेक्ष्य में भारतीय सेना के अभिनंदन स्वरूप आज रविवार को कल्याणपुर से विधायक एवं महिला बाल विकास सयुक्त समिति उत्तर
प्रदेश की सभापति श्रीमती नीलिमा कटियार जी द्वारा आयोजित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा मातृ शक्ति का परिचय देते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, ये तिरंगा यात्रा गोल चौराहा रावतपुर चंद्रशेखर जी की प्रतिमा से शुरू हुई और इसका समापन कारगिल शहीद स्मारक मोतीझील पर हुआ,इस अवसर पर विधायक नीलिमा कटियार जी ने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि ये तिरंगा यात्रा हमारे देश की सेना के शौर्य एवं पराक्रम को सम्मानित करने स्वरूप है इस आपरेशन की सफलता के बाद जिस तरीके से हमारी सैन्य अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरेशी के नेतृत्व में इस आपरेशन के विवरण को विश्व पटल पर साझा किया गया वो स्पष्ट संदेश देता है भारत अपने देश के लोगों और सीमाओं की सुरक्षा करने में पूर्णतया सक्षम है और इस कार्य में हमारे देश की महिलाएं भी पीछे नहीं हैं , उन्होंने सेना की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान यदि नहीं सुधरा तो उसे अपना बजूद बचाना मुश्किल हो जाएगा ।
पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान महिला शक्ति का जोश चरम पर था, नारों और स्लोगनों लिखी तख्ती पकड़े सभी हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए, “सिंदूर का प्रहार आतंक का अंत, नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” आगे बढ़ रही थी रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने इन्हें रोक कर माल्यार्पण किया कई स्थानों पर पुष्प बर्षा की गई, लोगो ने अपने वाहनों को रोक कर महिलाओं का अभिनंदन किया । मातृ शक्ति द्वारा कल्याणपुर विधानसभा के अंतर्गत निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा में मुख्यरूप से महापौर प्रमिला पांडेय,कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज सिंह सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।