Jagrat Times, Kanpur/ आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित। की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान को भारतीय जनता पार्टी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाएगी।
इस अभियान के लिए पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए
*17_18मई जिला बैठक एवं प्रेसवार्ता
19_20मई महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़
21_22 मई जिला संगोष्ठी
23_24मई घाट सज्जा एवं नदी आरती
25 मई प्रदर्शनी
29_30 मई नगर निगम स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
31 मई एन जी ओ के माध्यम से रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी श्रद्धांजलि समारोह।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इस अभियान के लिए आकाश शुक्ला को संयोजक व,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,सीमा एम बी ए,विनोद पाल को सहसंयोजक बनाया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री संतोष शुक्ला अवधेश सोनकर जितेंद्र विश्वकर्मा,अनुराग शर्मा, राम लखन रावत, शिवांग मिश्रा किरन तिवारी, विनय पटेल,दीपक सिंह सुनील जायसवाल,प्रमोद विश्वकर्मा,प्रशांत त्रिपाठी रामजी गुप्ता,सुमन सक्सेना विवेक पांडे आदि उपस्थित रहे।