My City Politics State

भारत माता की जय नारों के साथ शहर से निकली तिरंगा यात्रा

  • May 15, 2025
  • 0

-यात्रा में शामिल हुए सांसद और विधायक-सैनिकों के सम्मान में हुई यात्रा-दक्षिण के श्यामनगर से प्रारंभ हुई यात्रा-श्यामनगर में शुभम्र का है आवास-पाषर्द उमेश नीलम शुक्ला के साथ

भारत माता की जय नारों के साथ शहर से निकली तिरंगा यात्रा

-यात्रा में शामिल हुए सांसद और विधायक
-सैनिकों के सम्मान में हुई यात्रा
-दक्षिण के श्यामनगर से प्रारंभ हुई यात्रा
-श्यामनगर में शुभम्र का है आवास
-पाषर्द उमेश नीलम शुक्ला के साथ रही महिलाओं की टीम

Jagrat Times, कानपुर। भारतीय सेना के साहस और सम्मान में आज भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में संगठन पदाधिकारी, सांसद और विधायकों के साथ जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अगुवाई में यात्रा का शुभारंभ मोतीझील से हुआ। जबकि, दक्षिण की यात्रा श्यामनगर शुभ्रम के आवास से प्रारंभ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेताओं ने तिरंगा लहराकर विजय दिवस मनाया। श्याम नगर पाषर्द उमेश नीलम शुक्ला अपनी महिला विग्स के साथ मजबूती से सक्रिय रही। यात्रा में शुभम्र की पत्नी और पिता सहित पूरा परिवार शामिल हुआ।

तिरंगा यात्रा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में मोतीझील कारगिल पार्क से भारत माता की जय के उदघोष के साथ सायंकाल 5 बजे प्रारंभ हुई। सायंकाल 4 बजे से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आम जनमानस का सैकड़ों वाहनों के साथ मोतीझील कारगिल पार्क में एकत्रीकरण होने लगा जहां पूर्व मेयर सरला सिंह के आवास बाहर शरबत और पानी का वितरण किया गया। यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल दीक्षित ने कहा ये तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य,और पराक्रम का प्रतीक है जिस प्रकार ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना पाकिस्तान के अंदर घुस के चुन चुन के आतंकवादियों को मारा और उनके ठिकानों को नेस्तानाबूद किया।

आज भारत का नेतृत्व मोदी जी जैसे सशक्त हाथों में है जो भारत की तरफ आंख उठाने वाले की आंख निकालने की ताकत रखता है। यात्रा प्रारंभ होते ही वहां उपस्थित सैकड़ों चारपहिया,दुपहिया वाहनों में सवार हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय,जय हिंद,वन्देमातरम के उदघोष के साथ ऑपरेशन सिंदूर में विजय का जश्न मनाते हुए हाथों में देश भक्ति के स्लोगन लिखे प्ले बोर्ड लिए हुएशहीद शुभम् द्विवेदी के श्याम नगर आवास की तरफ रवाना हुए जरीब चौकी,टाटा मिल , पीएसी मोड से श्यामनगर स्थित शुभम द्विवेदी के आवास पर पहुंचे वहां से दक्षिण जिले की तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर नाना राव पार्क यात्रा रवाना हुई।

उत्तर जिले की यात्रा में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार,सुरेंद्र मैथानी, एम एल सी अरुण पाठक, सलिल विश्नोई सुरेश अवस्थी निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे,पूर्व विधायक राकेश सोनकर,अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित,उमेश निगम,शिवांग मिश्रा,सरोज सिंह,सीमा तिवारी,गुंजन शर्मा,सीमा एम बी ए,आनंद मिश्रा यात्रा संयोजक संतोष शुक्ला,सुनील जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *