National State

जनता को उनका हक दिलवाना एडवोकेट मुमताज शेख का परम कर्तव्य

  • May 14, 2025
  • 0

-कोर्ट में मुवक्किलों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हुए उनके अधिकारों की करती हैं हमेशा रक्षा -सोशल मीडिया के माध्यम से कानूनी अधिकारों और दायित्वों के बारे

जनता को उनका हक दिलवाना एडवोकेट मुमताज शेख का परम कर्तव्य

-कोर्ट में मुवक्किलों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हुए उनके अधिकारों की करती हैं हमेशा रक्षा

-सोशल मीडिया के माध्यम से कानूनी अधिकारों और दायित्वों के बारे में नियमित देती हैं जानकारी

Jagrat Times, Kanpur/ कुछ लोग समाज में अपनी कार्यशैली और स्वभाव से एक मिसाल कायम करते हैं जिससे प्रेरणा लेकर दूसरे भी अपने जीवन को सफल बनाने में कामयाब हो जाते हैं। इतना ही नहीं इनका सारा जीवन दूसरों की मदद करने और उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों व जायज लोगों को कानून के तहत हक दिलाना होता है और यह सब काम वकील बखूबी करते हैं। वकील समाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो न्याय प्रदान करते हैं, कानूनी जानकारी देते हैं, और कानून के शासन को बढ़ावा देते हैं। इन सभी पंक्तियों को चरितार्थ करके दिखाया है सुप्रीम कोर्ट की चर्चित एडवोकेट दिल्ली निवासी मुमताज शेख ने।

विशेष बातचीत में एडवोकेट मुमताज शेख ने बताया कि मैंने कानून की पढ़ाई इसीलिए की है कि ताकि आम जनता को कोर्ट और कानून के माध्यम से उनका हक दिलाया जा सके। उनके जीवन से जुड़े हर वो मुद्दे जो किसी कारणवश नहीं सुलझ रहे थे या फिर उनमें कोई कमी रह गई थी तो उन सारी खामियों को दूर कर समस्या का समाधान करना ही मेरा परम कर्तव्य है।
आम जनता भलीभांति जानती है कि वकील समाज में न्याय और कानून के शासन को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वे अपने मुवक्किलों के अधिकारों की रक्षा करते हैं, कानूनी मामलों में सलाह देने कू साथ ही अदालती प्रक्रिया में उनकी सहायता करते हैं। वकील कोर्ट में अपने मुवक्किलों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करते हैं। वे लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और दायित्वों के बारे में जानकारी देते हैं, जिससे उन्हें कानूनी मामलों में बेहतर तरीके से निर्णय लेने में मदद मिलती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वकील कानून की व्याख्या और उसे लागू करने में मदद करते हैं, जिससे समाज में कानून के शासन को बढ़ावा मिलता है। कछ वकील सामाजिक न्याय के लिए भी काम करते हैं, जैसे कि हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की वकालत करना। वकील अपने मुवक्किलों को सलाह देते हैं और उन्हें विवाद को सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जब भी ऐसा करना संभव हो। वे अपने मुवक्किलों को कानूनी प्रक्रिया में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करते हैं, जैसे कि दस्तावेज़ तैयार करना, अदालत में पेश होना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *