My City Politics State

“सिंदूर बना बारूद, मोदी सरकार को देश की बहनों का धन्यवाद”

  • May 10, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तर जिला, कानपुर महानगर की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “ऑपरेशन

“सिंदूर बना बारूद, मोदी सरकार को देश की बहनों का धन्यवाद”

Jagrat Times, Kanpur/ आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तर जिला, कानपुर महानगर की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह कार्यक्रम रावतपुर स्थित रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित व नेतृत्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने की।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सैकड़ों बहनों ने सिंदूर की डिब्बी हाथ में लेकर देश के वीर जवानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रद्धा और आभार प्रकट किया। बहनों ने राह चलती महिलाओं को भी सिंदूर की डिब्बी भेंट कर बताया कि कैसे मोदी सरकार और भारतीय सेना ने आतंकियों को करारा जवाब देकर सिंदूर की लाज बचाई।
यह श्रद्धांजलि उस 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में थी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की हत्या की गई थी। हमले के पीछे छिपे आतंकी संदेश – “मोदी को बता देना” – का उत्तर भारत ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से दिया। इस जवाब ने न केवल आतंकियों को पाकिस्तान में घुस कर सबक सिखाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारत की बहनों के सिंदूर की रक्षा के लिए सेना और सरकार पूरी तरह तत्पर है।
महिला मोर्चा की बहनों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर नारे लगाए –
“भारतीय सेना जिंदाबाद”, “सिंदूर बना बारूद”, “सिंदूर तो बस झांकी है, हल्दी-मेहंदी बाकी है”
कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और सामूहिक रूप से मोदी सरकार को धन्यवाद दिया गया।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा कि भारत में सिंदूर केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि त्याग, प्रेम और आत्मबल का प्रतीक है। आतंकियों ने जब इस प्रतीक को अपवित्र किया, तब उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि यही सिंदूर उनके अंत का कारण बनेगा।
विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जब शपथ ली थी, उन्होंने “जय जवान, जय किसान” के साथ “जय अनुसंधान” जोड़ा था। आज उसी अनुसंधान के माध्यम से हमारी मातृशक्ति ने बारूद के रूप में अपने सिंदूर का उत्तर दिया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि
यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रभक्ति और आतंक के विरुद्ध एकजुटता का प्रतीक है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी पूनम कपूर ..रंजीता पाठक,किरन तिवारी,सीमा एम बी ए,अनीता चतुर्वेदी, शोभा शुक्ला अनीता सोनी नीलम पांडे ,सुमन सक्सेना,सुमन वर्मा सुधा सिंह,ममता कुमारी,प्रीति श्रीवास्तव पूनम कंवर,भारती सिंह,रीमा मिश्रा शुभ्रा शुक्ला,
जिला महामंत्री अवधेश सोनकर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *