National State

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ने ग्रीस में तलाशे निवेश के अवसर

  • May 7, 2025
  • 0

मुख्य सचिव एम.के. सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एथेंस में डिफेंस एग्जीबिशन में लिया भाग Jagrat Times, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री एम.के. सिंह

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ने ग्रीस में तलाशे निवेश के अवसर

मुख्य सचिव एम.के. सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एथेंस में डिफेंस एग्जीबिशन में लिया भाग

Jagrat Times, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री एम.के. सिंह के नेतृत्व में यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल एथेंस (ग्रीस) में आयोजित प्रतिष्ठित डिफेंस एग्जीबिशन में शामिल हुआ। भारत मंडप का उद्घाटन श्री सिंह एवं ग्रीस में भारत के राजदूत श्री रूदेन्द्र टंडन द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी के दौरान श्री सिंह ने ग्रीस और आर्मेनिया सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई राउंड टेबल बैठकें कीं। दोनों देशों ने भारत में निवेश और भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी में रुचि दिखाई।

6 से 8 मई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में 35 देशों की भागीदारी है, जहां अत्याधुनिक रक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है। यूपी डिफेंस कॉरिडोर की यह भागीदारी प्रदेश को रक्षा क्षेत्र में वैश्विक निवेश व तकनीकी सहयोग के नए द्वार खोलने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *