National Politics State

योगीराज में पर्यटकों की पसंद बना दुधवा व पीलीभीत टाइगर रिजर्व

  • May 6, 2025
  • 0

नवंबर से जून तक चलता है पर्यटन सत्र योगी सरकार में मिल रही सुरक्षा व सुविधा से साल दर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या पर्यटन सत्र 2024-25

योगीराज में पर्यटकों की पसंद बना दुधवा व पीलीभीत टाइगर रिजर्व

नवंबर से जून तक चलता है पर्यटन सत्र

योगी सरकार में मिल रही सुरक्षा व सुविधा से साल दर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

पर्यटन सत्र 2024-25 के अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व में नवंबर से अप्रैल तक 44हजार तथा पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 35 हजार से अधिक आए भारतीय पर्यटक

दुधवा व पीलीभीत में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा

योगी सरकार ने दुधवा व पीलीभीत के आसपास के ग्रामीणों को नेचर गाइड के रूप में तैनात कर रोजगार से जोड़ा

Jagrat Times, लखनऊ / योगी सरकार के नेतृत्व में मिल रही सुरक्षा व सुविधा के कारण दुधवा व पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पसंद बन गया है। यहां नवंबर से ईको पर्यटन सत्र प्रारंभ होकर जून तक चलता है। टाइगर रिजर्व न सिर्फ प्रदेश और देश, बल्कि विदेशी पर्यटकों के भी आकर्षण का केंद्र बना है। पर्यटन सत्र 2024-25 के अंतर्गत दुधवा टाइगर रिजर्व में नवंबर से अप्रैल (मात्र छह महीने) तक 44070 भारतीय व 574 विदेशी तथा पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 35,395 भारतीय व 342 विदेशी पर्यटकों ने यहां के वातावरण का लुत्फ उठाया। वहीं योगी सरकार ने आसपास के ग्रामीणों को नेचर गाइड के रूप में जोड़कर उन्हें रोजगार भी मुहैया कराया। योगी सरकार की तरफ से मिल रही सुविधाओं व सुरक्षित वातावरण के कारण ही टाइगर रिजर्व में साल दर साल पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

योगी सरकार ने ग्रामीणों को बनाया नेचर गाइड, उपलब्ध कराया रोजगार
योगी सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों की नेचर गाइड के रूप में तैनाती की, जिससे इन्हें रोजगार से भी जोड़ा गया। पर्यटन सत्र प्रारंभ होने से पहले नेचर गाइड को द नेचर स्कूल बेंगलुरु के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित भी किया। इस सत्र में पीलीभीत में 75 व दुधवा में 90 नेचर गाइड की तैनाती की गई है। वहीं पर्यटकों के लिए 30 आतिथ्य कार्यकर्ता (हॉस्पिटैलिटी स्टॉफ) को प्रशिक्षित किया गया है। इन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के माध्यम से हाउसकीपिंग व कुकिंग संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।

दुधवा टाइगर रिजर्व- माह दर माह बढ़ती गई पर्यटकों की संख्या
दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक रंगा राजू ने बताया कि विगत वर्ष 2023-24 में नवंबर से जून तक 50,961 भारतीय व 234 विदेशी पर्यटक पहुंचे। वर्तमान सत्र (2024-25) में नवंबर से अप्रैल तक 44070 भारतीय व 574 विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं यानी छह महीने में कुल 44,644 पर्यटक यहां पहुंचे। अभी इस सत्र को पूरा होने में दो महीने (मई-जून) शेष हैं।

दुधवा टाइगर रिजर्व (नवंबर से अप्रैल)
माह 2024-25
नवंबर 5418 भारतीय- 44 विदेशी
दिसंबर 9554 भारतीय- 52 विदेशी
जनवरी 8197 भारतीय- 40 विदेशी
फरवरी 5358 भारतीय- 133 विदेशी
मार्च 8467 भारतीय- 178 विदेशी
अप्रैल 7076 भारतीय- 127 विदेशी
कुल- 44070 भारतीय- 574 विदेशी

माह 2023-24 (नवंबर से जून)
नवंबर 3487 भारतीय- 10 विदेशी
दिसंबर 8486 भारतीय- 64 विदेशी
जनवरी 6547 भारतीय- 28 विदेशी
फरवरी 4747 भारतीय- 22 विदेशी
मार्च 7863 भारतीय- 23 विदेशी
अप्रैल 7047 भारतीय- 50 विदेशी
मई 6345 भारतीय- 37 विदेशी
जून 6439 भारतीय- 0 विदेशी
कुल- 50961 भारतीय- 234 विदेशी

पीलीभीत टाइगर रिजर्वः 2024-25 में छह महीने में आ चुके 35,700 से अधिक पर्यटक
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभाागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि 2023-24 में 48 हजार से अधिक पर्यटकों ने पर्यटन सत्र में जंगल सफारी का आनंद उठाया। 2023-24 में नवंबर से जून तक कुल 48,550 पर्यटकों (48,407 भारतीय व 143 विदेशी) ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सुविधाओं का आनंद उठाया, जबकि पर्यटन सत्र 2024-25 के छह महीने (नवंबर से अप्रैल) तक 35,737 पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। इस सत्र में 35,395 भारतीय व 342 विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे।

माह 2024-25 (नवंबर से अप्रैल तक)
नवंबर 3672 भारतीय- 26 विदेशी
दिसंबर 6724 भारतीय- 12 विदेशी
जनवरी 5680 भारतीय- 21 विदेशी
फरवरी 4380 भारतीय- 131 विदेशी
मार्च 7439 भारतीय- 121 विदेशी
अप्रैल 7500 भारतीय- 31 विदेशी
कुल- 35395 भारतीय- 342 विदेशी

माह 2023-24 (नवंबर से जून तक)
नवंबर 2419 भारतीय- 13 विदेशी
दिसंबर 5107 भारतीय- 32 विदेशी
जनवरी 4066 भारतीय- 14 विदेशी
फरवरी 3534 भारतीय- 15 विदेशी
मार्च 7135 भारतीय- 26 विदेशी
अप्रैल 6775 भारतीय- 13 विदेशी
मई 9067 भारतीय- 18 विदेशी
जून 10304 भारतीय- 12 विदेशी
कुल- 48407 भारतीय- 143 विदेशी


पीलीभीत व दुधवा टाइगर रिजर्व में प्रदेश, देश व दुनिया के हजारों पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटन सत्र नवंबर से प्रारंभ हुआ था, जो जून तक चलेगा। इस सत्र में अप्रैल तक दुधवा में लगभग 45 हजार तथा पीलीभीत में लगभग 36 हजार पर्यटक आ चुके हैं। इसके अतिरिक्त अमानगढ़ व रानीपुर टाइगर रिजर्व में भी पर्यटकों की आमद बढ़ी है। पर्यटन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों को मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सुरक्षा व सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अनुराधा वेमुरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *