My City Politics State

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का शहर में भव्य स्वागत

  • May 6, 2025
  • 0

-महानगर प्रभारी हैं विधायक पंकज सिंह -नेताओं के साथ की बैठक Jagrat Times, कानपुर/ आज भाजपा कानपुर महानगर उत्तर कार्यालय, नवीन मार्केट में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक, महानगर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का शहर में भव्य स्वागत

-महानगर प्रभारी हैं विधायक पंकज सिंह

-नेताओं के साथ की बैठक

Jagrat Times, कानपुर/ आज भाजपा कानपुर महानगर उत्तर कार्यालय, नवीन मार्केट में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक, महानगर प्रभारी पंकज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
श्री सिंह ने विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठक की। बैठक में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान, एक राष्ट्र एक चुनाव, मन की बात जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई। उन्होंने टीम के सदस्यों को अभियान की गति बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, मॉनिटरिंग टीम के प्रभारी रोहित साहू, संयोजक सुनीता गौड़, विधि राजपाल, राधा सैनी, पूनम कंवर, हिमांशु शर्मा, यश वर्मा सचिन गौड़ प्रभाकर अवस्थी,अरुण गुप्ता,, यश जायसवाल एवं राम कुमार सिंह मनोज अग्रवाल,अभिराज सिंह ,मयंक मिश्रा,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

गरीब मुस्लिम समाज को मिलेगा हक
वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए कानून मौजूद है, जिससे गरीब मुस्लिम समाज को उनका वास्तविक हक मिलेगा। जो लोग वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाए बैठे हैं, वे शीघ्र बेनकाब होंगे।
एक राष्ट्र एक चुनाव देश की आर्थिक प्रगति के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे संसाधनों की बचत होगी और सुशासन को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह विचार देश में जनजागरण का विषय बन चुका है।
जातीय जनगणना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक रूप से पिछड़े ओबीसी वर्ग को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। कांग्रेस पार्टी ने इस विषय पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई, अगर उनकी मंशा होती तो 2011 में ही जातीय जनगणना हो जाती। इस मौके पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री अनुराग शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *