Health National State

महाराष्ट्र की स्टार एथलीट हैं मिस एशिया का खिताब जीतने वाली पुणे की अदिति

  • May 4, 2025
  • 0

-2018, 2019 और 2022 में मिस एशिया,दो बार मिस वेस्ट इंडिया का जीता खिताब-फिटनेस मॉडलिंग और फिजक के खेल की दुनिया का चमकता सितारा हैं अदिति बम-असफलता की

महाराष्ट्र की स्टार एथलीट हैं मिस एशिया का खिताब जीतने वाली पुणे की अदिति

-2018, 2019 और 2022 में मिस एशिया,दो बार मिस वेस्ट इंडिया का जीता खिताब
-फिटनेस मॉडलिंग और फिजक के खेल की दुनिया का चमकता सितारा हैं अदिति बम
-असफलता की चिंता किए बिना सौ फीसद प्रदर्शन करतीं हैं पुणे की फिटनेस मॉडल

Jagrat Times, Kanpur/ लड़कियों ने इस मिथक को तोड़ दिया है कि कोमल और असक्षम होने के कारण वो लड़कों की तरह सफलता नहीं हासिल कर सकती हैं। वर्तमान समय में लड़कियों ने हर क्षेत्र में अपनी योग्यता को साबित करते हुए अपने टैलेंट का अद्भुत प्रदर्शन किया है। बॉडी बिल्डिंग के अंतर्गत फिटनेस मॉडलिंग व फिजिक की दुनिया में कुछ ऐसा ही करके दिखाया है पुणे, महाराष्ट्र की मल्टी टैलेंटेड एथलीट अदिति बम ने। कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत अदिति बम अब फिटनेस मॉडलिंग एंड फिजिक की दुनिया में चमकता सितारा है।

बेहद खूबसूरत व सबसे चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदिति ने फिटनेस मॉडलिंग की दुनिया में सफलता के आयाम लिखें हैं। अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत वर्ष 2018, 2019 और 2022 में मिस एशिया और दो बार मिस वेस्ट इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकीं हैं। इतना ही नहीं तीन बार मिस पुणे का ताज भी पहन चुकीं हैं। अपने सोशल एकाउंट इंस्टाग्राम से वह लगातार युवाओं को स्वास्थ संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दे रही हैं। इसके अलावा डाइट चार्ट, न्यूट्रीशन, जिम वर्कआउट और एक्सरसाइज के विषम में युवाओं खासतौर पर लड़कियों अपडेट जानकारी देकर उनको हमेशा फिट रहने में अहम रोल अदा करतीं हैं।

विशेष बातचीत में अपनी गोल्डन मुस्कान के साथ अदिति ने बताया कि अभी तक लोगों .यह समझते रहे हैं कि बॉडी बनाने में सिर्फ पुरुष ही आगे रहते हैं क्योंकि यह ताकत का खेल है। लेकिन लड़कियों ने अपनी क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन इस खेल में भी धाक जमाते हुए इसे पहले कही ज्यादा फेमस और ग्लैमरस बना दिया है। शुरुआती दौर में फिटनेस मॉडलिंग व फिजिक के क्षेत्र में जगह बनाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। संसाधनों की कमी के साथ-साथ अच्छी ट्रेनिंग व अतिआवश्यक न्यूट्रीशन के विषय में भी कोई जानकारी नहीं थे। लेकिन धीरे-धीर वक्त बीता और कड़ी मेहनत रंग लाई जब मैंने वर्ष 2018 में मिश एशिया का खिताब जीता। इसके बाद पदक और चैंपियनशिप जीतने का सिलसिला जारी रहा। आज भी मैं नियमित रूप से जिम वर्कआउट करने के साथ ही बैलेंट डाइट और जरूरी न्यूट्रीशन को लेना नहीं भूलती हूं। मैं अपनी तरफ से मेहनत और लगन में कोई कमी नहीं छोड़ती हूं। सफलता और असफलता की चिंता किए बिना मैं अपना सौ फीसदी प्रदर्शन करती हूं। बाकी हार और जीत तो खेल का हिस्सा है, हर हार आगामी जीत की नींव रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *