My City National State

रेडियो मिर्ची के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सामाजिक दायित्व निभा रहीं हैं आरजे काजल

  • May 2, 2025
  • 0

-आरजे काजल ने कहा, मेरे विचार से सकारात्मक बदलाव लाने और समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं महिलाएं -सामाजिक दायित्व के साथ ही स्वास्थ्य,

रेडियो मिर्ची के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सामाजिक दायित्व निभा रहीं हैं आरजे काजल

-आरजे काजल ने कहा, मेरे विचार से सकारात्मक बदलाव लाने और समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं महिलाएं

-सामाजिक दायित्व के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक करने में हर महिला की होती है अहम भूमिका

Jagrat Times, Kanpur/ किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति का सबसे सर्वोत्तम गुण होता है उसके बोलने का अंदाज और भाषा में प्रयुक्त होने वाले शब्द। एक-एक शब्द सोने और हीरे से भी बहुमूल्य होता है क्योंकि किसी भी व्यक्ति के द्वारा बोले जाने वाला एक-एक शब्द सामने वाले व्यक्ति को पूर्णतया प्रभावित करता है। इसीलिए कहा जाता है कि बहुत सोच समझकर संतुलित ही बोलना चाहिए। इस मामले में रेडियो जॉकी बहुत धनवान हैं क्योंकि बोलने और शब्दों की जादूगरी इनको बखूबी आती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कानपुर में रेडियो मिर्ची एफएम चैनल की आरजे काजल के विषय में। आरजे काजल की भूमिका बहुत अहम है, क्योंकि वह मनोरंजन प्रदान करने, सूचना देने, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और समुदायों को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि कानपुर वासियों के दिन की शुरुआत आरजे काजल के प्रोग्राम को सुनकर ही होती है।

विशेष बातचीत में रेडियो जॉकी के करियर में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए काजल ने बताया कि महिला रेडियो जॉकी की भूमिका अहम होती है क्योंकि वे श्रोताओं को मनोरंजन प्रदान करने, सूचना देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे अपने कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करती हैं, शिक्षा प्रदान करती हैं और विभिन्न विषयों पर चर्चा करती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोगों के पसंदीदा फिल्मी गाने बजाने के साथ-साथ बीच-बीच में ही बेहद आकर्षक अंदाज में मौसम, यातायात, खेल और अन्य महत्वपूर्ण समाचारों की जानकारी प्रदान करती हैं। ध्यान देने वाली बात यह कि वह पर्यावरण, सामाजिक मुद्दों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खासतौर पर लोगों को जागरूक करती हैं। इसके अलावा महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लोगों को जोड़ने का रेडियो एक अच्छा माध्यम है। इसीलिए हम समुदाय के अधिक से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का काम करते हैं। आरजे काजल ने कहा कि महिला रेडियो जॉकी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करती हैं, जैसे कि महिलाओं को सशक्त बनाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और पर्यावरण की रक्षा करना। जैसे एक रेडियो कार्यक्रम से स्थानीय लोगों को पेड़ लगाने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रोत्साहित करना, महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण पर चर्चा के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक विकास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *